एक्सप्लोरर

WII MTS Exam 2023: देहरादून में WII की परीक्षा के दौरान पकड़ाए दो मुन्नाभाई, ब्लूटूथ से कर रहे थे नकल

WII MTS Exam: पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों युवक हरियाणा के हैं. पुलिस ने बताया कि ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए दूर बैठा शख्स प्रश्न पत्र हल करने में मदद कर रहा था.

WII MTS Exam 2023: देहरादून में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करते दो मुन्नाभाई पकड़े गए हैं. भारतीय वन्यजीव संस्थान की मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा रविवार को हो रही थी. पटेलनगर थाना क्षेत्र के राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल में चेकिंग टीम की नजर दो परीक्षार्थियों पर पड़ी. तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस निकला. दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से चेकिंग टीम पकड़कर बाहर लाई और पटेलनगर पुलिस के हवाले कर दिया.

मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल

दोनों मुन्नाभाई को पुलिस अपने साथ पटेल नगर थाने ले गई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों युवक हरियाणा के हैं और देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ की परीक्षा देने आए थे. पुलिस ने बताया कि ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए दूर बैठा शख्स प्रश्न पत्र हल करने में मदद कर रहा था. दोनों मुन्नाभाई के खिलाफ नकल विरोधी कानून का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मुन्नाभाई के मददगारों की तलाश में जुट गई है. बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षा में धांधली का मुद्दा सुर्खियां बना था.

जांच टीम ने दोनों मुन्नाभाई को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

आठ जनवरी को लेखपाल भर्ती परीक्षा खत्म होने के पांच दिन बाद एसटीएफ ने प्रश्न पत्र लीक करने का पर्दाफाश किया था. यूकेपीएससी, यूकेट्रिपलएससी सहित कई परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी को धरने पर बैठना पड़ा था. छात्रों ने प्रदर्शन कर धांधली के खिलाफ विरोध जताया था. प्रतियोगी परीक्षाओं में एक के बाद एक सामने आ रही धांधली से सहमे उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने मोबाइल फोन को प्रतिबंधित कर दिया था. भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन से धामी सरकार पर सवाल उठ रहे थे. नकल माफिया लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद अवैध गतिविधि को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं.

Lok Sabha Election से पहले UP में RSS का डेरा, पहुंचेंगे मोहन भागवत, सरकार और पार्टी के साथ इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget