एक्सप्लोरर

अवैध संबंध का पता चलने पर पत्नी ने आशिक संग रचा खौफनाक खूनी खेल, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े करनेवाला था

रुपचंद्र को पत्नी पर शक था। जिसके चलते उसने रेनू को पीटा था। बस यहीं से शुरू होती है खौफनाक हत्या की साजिश।

देहरादून,एबीपी गंगा। देहरादून में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने अबतक पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है कि इसे पहले आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले हर्रावाला पुलिस चौकी के बेहद करीब स्कूल के भीतर पंखे से लटकती हुई लाश मिली थी।

इस पूरे मामले में जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रूपचंद्र था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चौंकाने वाली बात सामने आई कि रूपचंद्र को फांसी पर लटकाने से पहले ही मार दिया गया था ताकि लोगों को ऐसा लगे कि मृतक ने आत्महत्या की है। एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने डोईवाला कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान रूपचंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि फोन कॉल और आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य जांच में पता चला कि मृतक रूपचंद की पत्नी रेनू का विनीत से अवैध संबंध था। विनीत उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहनेवाला था।

इसका पता चलने पर रूपचंद्र ने अपनी पत्नी की पिटाई भी की। इसका विरोध भी किया। इसको लेकर विनीत ने रेनू के साथ रूपचंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। नौ जून को रात में रेनू ने अपने पति के खाने में नींद की गोलियां मिला कर दी।

रूपचंद्र नींद में ही अपने घर के बरामदे में सो गया। उसके बाद विनीत ने अपने गांव बिजनौर के ही जोगिंदर जो सेलाकुई में एक फैक्ट्री में काम करता है, के साथ मिलकर रूपचंद की हत्या कर दी। तीनों लोगों ने पहले सोते हुए रूपचंद का तकिये से मुंह दबाया और फिर रस्सी से गला घोंटकर शव को दूसरे कमरे में पंखे से लटका दिया। इससे प्रतीत हो कि रूपचंद ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने अपना अपराध कबूल किया है।

 ये रहा पूरा घटनाक्रम

10 जून की सुबह हर्रावाला स्थित सेल बॉयज स्कूल के कमरे में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर भंडारे में हलवाई का काम करने वाले रूपचंद 45 वर्ष पुत्र जयप्रकाश का शव पंखे से लटका मिला था। सूचना पर कोतवाल राकेश सिंह गुसाईं, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी व हर्रावाला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुजारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस ने बारीकी से जांच की तो मृतक के गले में अर्धचंद्राकार के हरे निशान मिले। वहीं दरवाजे के बाहर तकिए के कवर व मृतक की जींस पर खून के धब्बे भी मिले। पूरे प्रकरण में मृतक की पत्नी रेनू कुछ बोलने को तैयार नहीं थी। इस बीच 11 जून को मृतक के भाई लक्ष्मी चंद ने रेनू व विनीत के ऊपर हत्या की साजिश का शक जताते हुए मुकदमा भी लिखवाया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget