एक्सप्लोरर

प्रेमी के लिए महिला ने रची खौफनाक साजिश, पति को रास्ते से हटाने के लिए किया ये काम Meerut News

मेरठ से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां प्रेमी को पाने के लिए महिला ने खुद अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ के टीपी नगर थाना इलाके में एचएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए मात्र 12 घंटे में घटना खुलासा कर दिया और हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

मूलरूप से मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार वेदव्यासपुरी कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था। शनिवार देर रात प्रदीप शोभापुर में परिवार के लोगों से मिलकर आ रहा था। वेदव्यासपुरी कॉलोनी में घर के पास ही दो बदमाशों ने प्रदीप को घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। इससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। परिजनों का आरोप था कि प्रदीप और उसकी पत्नी के बीच विवाद रहता था।

मामले में गहन छानबीन करते हुए पुलिस ने जो खुलासा किया उससे सब दंग रह गए। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी मनप्रीत और उसके प्रेमी राजदीप उर्फ राजा ने कुछ माह पूर्व ही प्रेम विवाह कर लिया था। मनप्रीत अब अपने पति प्रदीप से छुटकारा पाना चाहती थी, लिहाजा उसने अपने प्रेमी संग मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।

प्रेमी के लिए महिला ने रची खौफनाक साजिश, पति को रास्ते से हटाने के लिए किया ये काम Meerut News

योजनाबद्व तरीके से शनिवार देर रात मनप्रीत अपने पति प्रदीप के साथ वेदव्यासपुरी के पास स्थित एक शॉप पर पहुंची और जब दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर जाने लगे तो पीछे से प्रेमी राजदीप अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया और ओवरटेक करते हुए प्रदीप पर गोली चला दी और फरार हो गया।

घटना के बारे में मृतक के परिजनों को जब पता चला तो उन्हें समझते देर नहीं लगी कि हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ है। उन्होंने नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और बाइक भी बरामद की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget