एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: भतीजे आकाश आनंद पर क्यों नाराज थीं मायावती? इस वजह से गई कुर्सी

UP Lok Sabha Election 2024: बीएसपी चीफ मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में लगभग सभी पदों से हटा दिया है. सूत्रों की मानें तो मायावती अपने भतीजे से नाराज बताई जा रही थीं.

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को दोनों महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया है. आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और बीएसपी प्रमुख मायावती की उत्तराधिकारी घोषित किया गया था. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. अब आकाश आनंद की कुर्सी जाने को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. 

सूत्रों की मानें तो आकाश आनंद अपनी जनसभाओं में जिस तरह से मौजूदा सरकार के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमले करने के लिए जिस तरह के शब्दों का उपयोग कर रहे थे, उससे मायावती नाराज थीं. बीते दिनों 28 अप्रैल को आकाश आनंद ने सीतापुर में एक जनसभा की थी, तब उन्होंने जो टिप्पणी की थी वह काफी चर्चा का विषय रही थी. 

शाही ईदगाह विवाद में हिंदू पक्ष का ने कहा- किसी भी संपत्ति पर अतिक्रमण कर उसे अपना बताना वक्फ का चरित्र

भतीजे के इस बयान से बढ़ी नाराजगी
उन्होंने करारा हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी की सरकार को बुलडोजर की सरकार कहे जाने पर पीएम मोदी विपक्षी दलों से सवाल कर रहे हैं लेकिन ये वास्तव में बुलडोजर की नहीं, आतंकवादियों की सरकार है. इस सरकार ने मुल्क की आवाम को गुलाम बनाकर रखा है. बीजेपी सरकार को आतंकवादी करार देने को लेकर भाजपा ने आकाश आनंद के खिलाफ सीतापुर में एफाईआर दर्ज कराया था. 

हालांकि इसके अलावा आकाश आनंद ने बीते दिनों ही एक अपने बयान में बहुजन समाज से बहकाकर वोट मांगने वालों को जूता मारकर भगाने की बात कही थी. उन्होंने अपने एक अन्य बयान में राम मंदिर दर्शन नहीं करने के पार्टी के फैसलों के संबंध में जिस तरह से बयान दिया था, उससे सवाल उठने लगे थे. इन तमाम राजनीति घटनाक्रमों के बाद उनकी चुनावी जनसभा को रद्द कर दिया गया था. 

रास नहीं आ रहे थे बयान
सूत्रों की मानें तो आकाश आनंद को बीते महीने ही भाषणों के दौरान अपनी भाषा पर संयम रखने के लिए आगाह कर दिया गया था. हालांकि इसके बाद भी वह नहीं मानें और उनकी बयानबाजी जारी रही. सीतापुर में आंतकवादी की सरकार और सरकार को गद्दारों जैसे उनकी टिप्पणी भी मायावती को रास नहीं आई. पार्टी नेता कहते हैं कि मायावती अपने बयानों में राजनीतिक शुचिता का पूरा ख्याल रखती हैं.

आकाश आनंद के इसी तरह के भाषणों से मायावती खफा बताई जा रही थीं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, 'पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनंद को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है.'

बीएसपी चीफ ने कहा कि बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवाँ को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है. बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget