एक्सप्लोरर

UP News: रहस्यमय परिस्थितियों में WHO की अकाउंट ऑफिसर की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में WHO की एकाउंट ऑफिसर की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के जिला महिला अस्पताल स्थित WHO के ऑफिस में बतौर अकाउंट ऑफिसर कार्य कर रही महिला की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय पल्लवी सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. किराए के मकान में रह रही पल्लवी सिंह की लाश उसके कमरे से मिली है. वहीं जौनपुर से आए परिजनों ने पल्लवी के जान पहचान के युवक पर ही जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

आजमगढ़ के WHO की एकाउंट ऑफिसर की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल मामले की जानकारी होती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पल्लवी सिंह के मामा विनोद सिंह ने जहर देकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पल्लवी के माता-पिता उस युवक से अपनी बेटी की शादी नहीं कराना चाहते थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी जांच

पुलिस ने जानकारी दी है कि WHO की एकाउंट ऑफिसर की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. जिसे लेकर परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर भी दी है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चलेगा की मौत कैसे हुए, जिसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी.

आजमगढ़ शहर कोतवाली में मृतका के पिता प्रमोद कुमार सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री पल्लवी सिंह एक सप्ताह से अपने किराए के मकान में अकेली रह रही थी. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 20 फरवरी 2024 को गाजीपुर के रहने वाले गौरव कुमार सिंह के साथ तय हुई थी. वहीं परिजनों के साथ नहीं रहने पर गौरव कुमार सिंह उनकी बेटी के साथ आकर रह रहा था. 

शरीर पर मिले चोट के निशान

उन्होंने बताया कि पल्लवी की मौत के समय भी वह वहीं पर मौजूद था. उनके अनुसार पल्लवी के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे.उन्होंने गौरव कुमार सिंह, उसके पिता सूर्यजीत सिंह, भाई चंदन सिंह और मां रंभा सिंह पर मिलकर साजिशन उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इन सभी लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी दी है.

इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आजमगढ़ में कार्यरत WHO की एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पल्लवी सिंह की मृत्यु अज्ञात कारणों से हुई है. जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा को प्रिजर्व किया गया है. जिसको फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: उन्नाव में 55 स्कूलों के टीचरों को नहीं मिलेगी इस महीने की सैलरी, जानिए क्या इसके पीछे का कारण 

नितीश कुमार उपाध्याय वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में बतौर Associate Producer कार्यरत हैं और लगभग चार वर्षों से संस्थान से जुड़े हुए हैं. इस समय वे डिजिटल असाइनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं. हाइपरलोकल कंटेंट आइडिएशन, ऑडियंस इंगेजमेंट स्ट्रैटेजी, वायरल वीडियो, ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान रखते हैं. चुनावी अवधि के दौरान, एबीपी न्यूज़ के लिए विशेष "पत्रकारों का एग्जिट पोल" प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी इनके पास रहती है. समय-समय पर ABPLIVE के लिए एंकरिंग और रिपोर्टिंग की भूमिका में भी नजर आते हैं. नितीश ने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली (AIMC) से मास कम्युनिकेशन में 2021 में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फैक्ट चेक और डिजिटल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- nitishu@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @nitishupadhyay_

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget