एक्सप्लोरर

UP News: शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड से वसीम रिजवी उर्फ त्यागी बर्खास्त, जानें- पूरा मामला

वसीम रिज़वी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को करारा झटका लगा है. वक्फ़ संपत्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप सही पाए जाने पर उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड ने वर्तमान सदस्य को बर्खास्त कर दिया है.

UP News: वक्फ़ संपत्तियों में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड ने पूर्व चेयरमैन और वर्तमान सदस्य वसीम रिज़वी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को बर्खास्त कर दिया है. वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के साथ बोर्ड सदस्य सैय्यद फैजी समेत पांच और मुतवल्लियों को भी बर्खास्त किया गया है. सात अन्य वक्फ़ संपत्तियों के मुतवल्लियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है जबकि 23 वक्फ संपत्तियों के नए मुतवल्लियों की तैनाती की गई है. शुक्रवार को बोर्ड चेयरमैन अली जैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया. जैदी ने बताया कि लखनऊ के वक्फ़ ऑल इंडिया शिया यतीमखाना की प्रबंध कमेटी को वक्फ़ अधिनियम के विपरीत काम करने की शिकायतों में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. कमेटी के अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी की बर्खास्तगी के बाद बोर्ड ने प्रबंध कमेटी का अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी को बनाया है. अब आब्दी की अध्यक्षता में नई कमेटी शिया यतीमखाने की देखभाल करेगी.

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड का कड़ा फैसला

बोर्ड ने वसीम रिज़वी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी और सैय्यद फैजी को वक्फ़ कर्बला मलकाजहां के मुतवल्ली पद से भी बर्खास्त कर दिया है. रिज़वी के खिलाफ वक्फ सम्पत्ति में अनियमितताओं के आरोप जांच में सही पाए गए थे. वसीम रिज़वी शिया यतीमखाना के चैयरमैन ने बताया कि बतौर कमेटी अध्यक्ष के शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव लड़कर सदस्य बने थे. जल्द शासन को प्रबंध कमेटी से बर्खास्त किये जाने की सूचना भेजी जाएगी. इसके अलावा लखनऊ के रूस्तमनगर स्थित दरगाह हजरत अब्बास के चढ़ावे के हिसाब-किताब में भी कई अनियमितताओं की शिकायतें हुई थीं. बोर्ड के चैयरमैन अली जैदी ने बताया कि शिकायतों की जांच के बाद प्रबंध कमेटी को भी बर्खास्त कर दिया गया है. दरगाह को अब बोर्ड ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. चैयरमैन जैदी के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता मीसम रिज़वी को दरगाह का प्रशासक बनाया गया है.

वक्फ़ संपत्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप पर उठाया कदम

वक्फ़ कर्बला अब्बासबाग, हरदोई रोड ठाकुरगंज के मुतवल्ली शिराज अब्बास के खिलाफ भी अनियमितताओं की जांच चल रही है. उनका पक्ष सुनने के बाद बोर्ड ने कर्बला का प्रबंधन अपने नियंत्रण में लेते हुए इमाम-ए-जुमां मौलाना कल्बे जव्वाद को प्रशासक नियुक्त किया है. इसके अलावा दरियावाली मस्जिद लखनऊ, वक्फ़ हाजरा बेगम हादी बेगम, वक्फ़ मस्जिद हसन रजा खां फैजाबाद, मजार शाहिद सालिम आगरा, वक्फ़ मासूम दौलत अमरोहा के मुतवल्लियों को वक्फ अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं. इन मुतवल्लियों के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं.

UP Election 2022: 'घोषणापत्र' में Anupriya Patel का विरोधियों पर वार, डिप्टी सीएम अपना दल का होगा? इस सवाल के जवाब में दिया ये जवाब

Ahmedabad Serial Blast के दोषियों से सपा का लिंक, BJP के इस आरोप पर अब समाजवादी पार्टी के नेता ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की अपील के बाद CM योगी का बड़ा फैसला, मंत्रियों के काफिले और WFH पर आया अपडेट
PM मोदी की अपील के बाद CM योगी का बड़ा फैसला, मंत्रियों के काफिले और WFH पर आया अपडेट
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
परिषदीय बच्चों की भाषा और गणितीय क्षमता मजबूत करेगी योगी सरकार, करने जा रही ये काम
परिषदीय बच्चों की भाषा और गणितीय क्षमता मजबूत करेगी योगी सरकार, करने जा रही ये काम
कानपुर में सिरफिरे आशिक की खौफनाक वारदात! पहले काटा प्रेमिका का गला फिर खुद की भी ले ली जान
कानपुर में सिरफिरे आशिक की खौफनाक वारदात! पहले काटा प्रेमिका का गला फिर खुद की भी ले ली जान

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
'हम 90% यूरेनियम संवर्धन...', ईरान ने दी अमेरिका को परमाणु हमले की बड़ी धमकी, क्या बिगड़ रहे हालात ?
'हम 90% यूरेनियम संवर्धन...', ईरान ने दी अमेरिका को परमाणु हमले की धमकी, क्या बिगड़ रहे हालात ?
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
LPG News: रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
Embed widget