एक्सप्लोरर

Amethi News: अब नहीं कर सकेंगे फर्जी मतदान! वोटर्स को मिलेगा क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट वोटर ID कार्ड

UP News: अमेठी एडीएम ने कहा कि क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र बनाने वाली कार्यदायी संस्था ने जिले को 2,821 नए स्मार्ट पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए हैं. वोटर्स को मिलने वाला पहचान कार्ड निशुल्क रहेगा.

Amethi News: अमेठी (Amethi) में मतदान में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र में बदलाव किया है. अब मतदाताओं को क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट पहचान पत्र दिया जाएगा. स्मार्ट पहचान पत्र से चुनाव में फर्जी मतदान को रोका जा सकेगा. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अक्सर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगता रहता है. कई बूथों पर मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वोटर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाकर वोट कर देते थे. कई बार मृतक के नाम पर भी लोग वोट डाल देते थे. इससे बूथों पर विवाद की स्थिति बन जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

प्रत्येक मतदाता किसी भी चुनाव में एक बार ही मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा. फर्जी मतदान पर अंकुश लग सके इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नया तरीका निकाला है. अब मतदाता पहचान पत्र में क्यूआर कोड छापकर उसे स्मार्ट बना दिया है. क्यूआर कोड से लैस स्मार्ट पहचान पत्र एक ही बूथ से जारी होगा. फर्जी मतदान का आरोप लगते ही क्यूआर कोड स्कैन कर मतदाता का बूथ, गांव, तहसील, पिनकोड, जिला आदि विवरण सामने आ जाएगा. इससे बूथ पर ही सही और गलत का निर्णय हो सकेगा. 

फर्जी वोटिंग पर लगेगा अंकुश
निर्वाचन आयोग के इस योजना से निश्चित ही चुनाव में फर्जी वोटिंग पर अंकुश लगेगा. लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बीते माह पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था. इसमें जिले भर से 30,061 मतदाताओं का नाम सूची में बढ़ाया गया है. इन सभी मतदाताओं को प्लास्टिक कार्ड में छपा क्यूआर कोड वाला स्मार्ट पहचान पत्र दिया जाएगा. मतदाताओं को मिलने वाला स्मार्ट पहचान कार्ड नि शुल्क रहेगा. जिले की चारों विधान सभाओं में कुल 14 लाख 13 हजार 820 मतदाताओं का नाम सूची में शामिल है. इनमें बढ़े 30,061 मतदाताओं को क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट पहचान पत्र दिया जाएगा.

पूरे मामले पर एडीएम ने कहा कि क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र बनाने वाली कार्यदायी संस्था ने जिले को 2,821नए स्मार्ट पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए हैं. जिला निर्वाचन विभाग ने स्मार्ट पहचान पत्र में प्रयोग की गई प्लास्टिक की गुणवत्ता जांच के लिए चार पहचान पत्र सीपेट इंडस्ट्री ऑफ प्लास्टिक टेक्नोलॉजी को भेजा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद मिले कार्डों का वितरण कराया जाएगा. स्मार्ट पहचान कार्ड बूथ पर बीएलओ से नहीं बल्कि डाक के माध्यम से सीधे मतदाताओं के घर भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: बायकॉट बॉलीवुड पर CM योगी का तीखा जवाब, फिल्म के डायरेक्टर्स को भी दी नसीहत

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद निषाद हत्याकांड: मंत्री संजय निषाद सख्त, दी घेराव की चेतावनी
विनोद निषाद हत्याकांड: मंत्री संजय निषाद सख्त, दी घेराव की चेतावनी
गोरखपुर: एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को किया Kiss, शिक्षक की पिटाई
गोरखपुर: एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को किया Kiss, शिक्षक की पिटाई
दिवाली से पहले मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध पटाखों के गोदाम सील
दिवाली से पहले मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध पटाखों के गोदाम सील
'जनता का अटूट बंधन बीजेपी के साथ', रुद्रपुर में बोले नितिन नवीन
'जनता का अटूट बंधन बीजेपी के साथ', रुद्रपुर में बोले नितिन नवीन

वीडियोज

BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?
Ujjain Khade Hanuman Temple: खड़े हनुमानजी के सामने झुका प्रशासन | Madhya Pradesh | Breaking News
UP Election 2027 | Akhilesh Yadav: 27 में Gen-Z की ही मर्जी, यूपी में चलेगी? | Mahadangal | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget