एक्सप्लोरर

Aligarh News: विनेश फोगाट के खिलाफ बीजेपी नेता ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, जाट समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

UP News: अलीगढ़ के जाट वंशावली ने फेसबुक पर ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पर जाट वंशावली के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया फेसबुक पर ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यूजर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने विरोध प्रदर्शन देखते हुए आरोपी फेसबुक यूजर के विरोध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

देश की शान ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट के विरुद्ध फेसबुक पर विशाल वार्ष्णेय नाम के व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में जाट वंशावली के जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कल पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर क्वार्सी थाने पहुंचे. क्वार्सी थाने में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए आरोपी फेसबुक यूजर विशाल वार्ष्णेय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की. विशाल वार्ष्णेय भाजपा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

क्या बोले जाट वंशावली के जिला अध्यक्ष
जाट वंशावली के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि देश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली विनेश फोगाट पर विशाल वार्ष्णेय नाम के व्यक्ति ने फेसबुक के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इससे जाट समाज में आक्रोश पनप गया है. इसको लेकर आज जाट समाज के लोगों ने थाना क्वार्सी पर प्रदर्शन कर आरोपी फेसबुक यूजर विशाल वार्ष्णेय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की . यह एक महिला और तिरंगे का अपमान है. जिस पर पुलिस ने आरोपी फेसबुक यूजर विशाल वार्ष्णेय के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

क्या कहना है एएसपी अमृत जैन का
इस पूरे मामले को लेकर जब एसपी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कल भारत की ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट पर फेसबुक पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला संज्ञान में आया, थाना क्वार्सी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राप्त तहरीर अनुसार आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, सभी टेकनिकल एविडेंस को एकत्रित करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कानपुर कृषि विवि के इस रिसर्च से किसानों को होगा बड़ा मुनाफा, अब यूपी में उगाई जाएंगी कई फसलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget