एक्सप्लोरर

बांदा: आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में जानवरों को बंद किया..

बांदा में आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने जानवरों को एक प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया। स्कूल में पढ़ने आये बच्चे व अध्यापक घंटों बाहर खड़े रहे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्कूल से जानवरों को बाहर निकाला

बांदा, एबीपी गंगा। बांदा के एक गांव में आवरा पशुओं से परेशान किसानों ने आज सैकड़ों पशुओं को प्राथमिक विद्यालय के अंदर बंद कर दिया और ताला लगाकर स्कूल के बाहर बैठ गए। जब सुबह अध्यापक पढ़ाने के लिए आए तो किसानों ने विद्यालय खोलने से मना कर दिया, जिसके चलते छात्रों को घंटों बाहर बैठना पड़ा । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसानों को समझाकर अन्ना पशुओं को बाहर निकलवाया ।

मामला बबेरू क्षेत्र के ताराय गांव का है, जहां अन्ना (आवारा) जानवरों से परेशान किसानों ने आज सभी अन्ना पशुओं को गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर के अंदर बंद करके गेट में ताला लगा दिया और स्कूल के बाहर बैठ गए। जब विद्यालय पर अध्यापक व बच्चे पहुंचे तब विद्यालय के गेट का ताला किसानों ने उन्हें नहीं खोलने दिया। प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी को फोन से पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद शिक्षा अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को किसानों को समझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर किसी तरह किसानों को समझा-बुझाकर ताला खुलवाया और सभी अन्ना पशुओं को विद्यालय के बाहर निकलवाया। उसके बाद सफाई कर्मियों को बुलाकर विद्यालय की सफाई भी करवाई गई, जिसके चलते लगभग 3 घंटे बच्चों को अध्यापकों को विद्यालय के बाहर रहना पड़ा।

आवारा जानवरों से पीड़ित किसानों का कहना है कि वो इन जानवरों से बहुत परेशान हो चुके हैं, सैकड़ों बीघे की फसलों को अन्ना जानवर बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पशु बाड़ा भी बनाया गया है , लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव के सह से रात में अन्ना पशुओं को निकाल दिया जाता है ,जिससे यहां के किसान पूरी तरह से परेशान हैं जिसके चलते आज सभी अन्ना पशुओं को विद्यालय पर बंद कर दिया गया था । किसानों का कहना है कि हम चाहते थे कि कोई सक्षम अधिकारी आए और हमारी बात सुने, लेकिन कोतवाली की पुलिस आई और जबरन हमको हटवा कर सभी जानवरों को विद्यालय से हटवा दिया गया। आज यह जानवर फिर छुट्टा हो जाएंगे फिर हमारी फसलें नष्ट करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget