एक्सप्लोरर

बाराबंकी: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की समस्या, ग्रामीणों का आरोप- अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई ठप है. बिजली न आने की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं. अधिकारी का कहना है कि आदेश मिलेगा तो बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामनगर तहसील अंतर्गत दर्जनों गांव में बिजली न आने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है 6 दिन पहले बाढ़ का पानी आया था. बाढ़ की वजह से बिजली विभाग ने गणेशपुर, मीरपुर, खोजापुर, बरहमपुर सहित दर्जनों गांवों की बिजली की सप्लाई रोक दी थी. बाढ़ का पानी उतरे हुए 4 दिन बीत चुके हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनका हाल पूछने नहीं आए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है. रात में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा रहता है. लोगों का कहना है कि उनकी समस्या किसी को नहीं दिखाई पड़ रही, अधिकारी एसी और पंखे में बैठकर हवा खा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना हे कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक लाइनमैन से सम्पर्क किया गया लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है. समस्या जस की तस बनी हुई है.

ग्रामीणों की मांग है जब गांव में बाढ़ का पानी नहीं है तो बिजली सप्लाई शुरू करनी चाहिए. हर महीने बिजली का भारी बिल आता है. ग्रामीणों ने बताया कि विधायक शरद अवस्थी से भी बात की गई थी, उन्होंने भी आश्वासन दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. महिलाओं ने भी अपनी समस्या बताते हुए कहा कि अंधेरे में सांप, कीड़े-मकोड़ों का खतरा बना रहता है. बिजली न आने की वजह से अंधेरा रहता है, इससे परेशानी बढ़ गई है.

बाराबंकी: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की समस्या, ग्रामीणों का आरोप- अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

वहीं, बिजली विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि तहसीलदार, एसडीएम से बातचीत के बाद जब बाढ़ आई थी तो बिजली की सप्लाई बंद की गई थी. जब ऊपर से आदेश मिलेगा तो बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि जहां से बिजली जानी है वहां पानी भरा हुआ है. फिलहाल बाढ़ पीड़ितों के सामने बिजली बड़ी समस्या बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: कोरोना जांच रिपोर्ट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, SGPGI ने दर्ज कराई FIR

यूपी: डिप्टी सीएम का बेटा बनकर मंत्री से मांगी नौकरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget