एक्सप्लोरर

सांसद से लेकर प्रशासन तक ने नहीं ली सुध, ग्रामीणों ने खुद ही बना डाला बांस-बल्लियों का पुल

पुलिया न होने से ग्रामीणों को शहर आने जाने में दिक्कत होती थी. प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई लेकिन सब बेकार. आखिरकार ग्रामीणों ने खुद ही पुलिया का निर्माण कर डाला.

उन्नाव. उन्नाव से खबर है, जहां विधायक, सांसद व प्रशासन की लापरवाही को स्थानीय ग्रामीणों ने अस्थाई बांस-बल्ली के पुल का निर्माण कर आईना दिखाया. यही नहीं, किरकिरी होने के बाद अब सांसद ने सुध ली है. सोमवार को सांसद ने पुलिया निर्माण का शिलान्यास कर, जनता को जल्द समस्या से निदान का आश्वसन दिया है. इस पहल के बाद स्थानीय लोग खुश हैं. आपको बता दें कि इस पुल की खबर को एबीपी गंगा ने प्रमुखता से दिखाया था.

बाढ़ की वजह से कट गई थी पुलिया

आपको बता दें कि साल 2018 में आई भीषण बाढ़ की वजह से उन्नाव से काली मिट्टी शिवराजपुर कानपुर लिंक मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया कट गई थी. जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. ग्रामीणों ने लाख मिन्नतें की, लेकिन प्रशासन ने इस पुलिया को बनाने की और कानपुर से जोड़ने वाली लिंक मार्ग को बनाने की सुध नहीं ली. बीते दिनों गंगा में जलस्तर बढ़ने से रास्ते में गंगा का पानी आ गया और आवागमन बंद हो गया. लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा.

एबीपी गंगा ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर

16 सितम्बर को ग्रामीणों ने सांसद व शासन को आईना दिखाते हुए रास्ते पर बांस -बल्ली का अस्थाई पुल तैयार कर दिया था. इस पुल से जुड़ी खबर को एबीपी गंगा ने प्रमुखता से दिखाया. खबर चलने से सिस्टम की किरकिरी होने पर भाजपा सांसद साक्षी महराज ने सोमवार को पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास कर जनता को जल्द समस्या निदान का आश्वासन दिया है, वहीं, सांसद के शिलान्यास समारोह के बाद लोगों में उम्मीद जगी है.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने सरकार को बताया किसान विरोधी, बोले- करेंगे विरोध

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget