एक्सप्लोरर

बागपत: ग्राम प्रधान ने महिला के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया गंदा काम

उत्तर प्रदेश के बागपत से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक ग्राम प्रधान ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जमकर मारपीट भी की।

बागपत, एबीपी गंगा। महिलाओं पर बढ़ते अपराध रुकने का नाम नही ले रहे हैं ताजा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के ही एक गांव के ग्राम प्रधान पर महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पिस्टल की नाल के साथ उसके शरीर के अंगों से छेड़छाड़ की गई। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

बागपत: ग्राम प्रधान ने महिला के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया गंदा काम

मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र का है जहां जफराबाद नंगला गांव में रहने वाली एक महिला ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान पिछले काफी समय से उस पर गंदी नजर रखता था और आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

गुरुवार को ग्राम प्रधान ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर ग्राम प्रधान और उसके गुंडों ने तमंचों की बट से मारपीट की ओर पिस्टल की नाल से उसके शरीर के अंगों के साथ छेड़छाड़ की।

बागपत: ग्राम प्रधान ने महिला के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया गंदा काम

महिला के परिजनों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगो ने उनके साथ भी मारपीट की। एसपी बागपत प्रताप गौपेंद्र यादव का कहना है कि मामले में पीड़ितों की तहरीर लेकर जांच की जा रही है और आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget