एक्सप्लोरर

विकास दुबे ने 20 साल पहले रिचा से की थी लव मैरिज, साले ज्ञानेंद्र ने खोले कई राज

बिकरु कांड के बाद विकास दुबे के अलावा उसकी पत्नी रिचा दुबे भी फरार है. विकास और रिचा की शादी 20 साल पहले कानपुर में हुई थी. दोनों को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है.

लखनऊ. कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्या आरोपी विकास दुबे अभी भी फरार है. पुलिस ने विकास के ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा है. यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी विकास की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. बुधवार को यूपी एसटीएफ की एक टीम विकास की ससुराल शहडोल पहुंची. एसटीएफ ने विकास की ससुराल से उसके साले ज्ञानेंद्र निगम उर्फ राजू और भतीजे आदर्श को उठा लिया. बिकरु कांड के बाद विकास दुबे के अलावा उसकी पत्नी रिचा दुबे भी फरार है. विकास और रिचा की शादी 20 साल पहले कानपुर में हुई थी. दोनों को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है.

ज्ञानेंद्र ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई राज खोले हैं. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि विकास और वो 25 साल पहले काफी अच्छे दोस्त थे. ज्ञानेंद्र विकास के साथ कानपुर से बुढ़ार आ गया था. 20 साल पहले विकास और रिचा की शादी के बाद ज्ञानेंद्र का उससे संबंध नहीं है. ज्ञानेंद्र का आरोप है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया था. हालांकि, काफी मुश्किलों के बाद उसे फिर मकान का कब्जा मिल पाया.

बताया जाता है कि सालों पहले विकास कानपुर के शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था. पड़ोस में रहने वाली एचपी निगम की बेटी रिचा के उसकी तब मुलाकात हुई थी. रिचा के साथ ही विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से भी दोस्ती कर ली. यही से दोनों का प्यार परवान चढ़ा. कुछ समय बाद विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने दूसरी जाति में शादी करने से मना कर दिया.

नाराज विकास ने रिचा के घरवालों पर पिस्टल तान दी थी. इसके बाद विकास रिचा को भगाकर ले गया और उससे शादी कर ली.

ये भी पढ़ें:

लगातार चकमा दे रहा है विकास दुबे, आंखों के सामने से निकला और पुलिस देखती रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget