एक्सप्लोरर

रायबरेली: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बीजेपी जिला मंत्री और प्रभारी का वीडियो, पूर्व जिलाध्यक्ष को भला-बुरा कहते पाये गये

रायबरेली में बीजेपी की जिला इकाई में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पार्टी का एक खेमा दूसरे पर आरोप लगा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद, जिला अध्यक्ष बचाव करते नजर आये.

रायबरेली: जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनुशासित सिपाही की संज्ञा देने से चूकते नहीं है, वहीं, दूसरी तरफ उनके ही पदाधिकारी अन्य पदाधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी करके मखोल उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं. मामला रायबरेली के भाजपा जिला कमेटी का है, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पदाधिकारी द्वारा पूर्व पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया जा रहा है, जबकि इसके बचाव में स्वयं जिलाध्यक्ष उतर आए हैं.

कार्यालय के अंदर मिली आपत्तिजनक चीजें

भाजपा जिला कमेटी के मीडिया प्रभारी विजय बाजपेई व जिलामंत्री विवेक शुक्ला की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है. शहर के सुपर मार्केट में चौपाल लगाकर मीडिया प्रभारी व जिला मंत्री द्वारा गपशप किया जा रहा है. वायरल वीडियो में यह कहते हुए साफ देखा जा रहा है कि जब पूर्व जिला अध्यक्ष ने कार्यालय छोड़ा तो कार्यालय के अंदर से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं. शराब के साथ अन्य अमर्यादित सामग्रियों के मिलने से चार्ज लेने वाले महाशय को हवन पूजन करानी पड़ी. हवन पूजन कराने के बाद कार्यालय का शुद्धिकरण किया गया फिर कार्यालय को संचालित करने का काम शुरू किया गया.

जिला इकाई में मची खलबली

इस तरह भाजपा के पदाधिकारियों के बिगड़े बोल से भाजपा के अनुशासनशीलता की कलई खुलती नजर आ रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे भाजपा खेमे में खलबली मच गई है. जहां एक खेमा अमर्यादित टिप्पणी करने वाले शख्सियतों को बचाने का प्रयास कर रहा है तो वहीं, दूसरा खेमा इस टिप्पणी के बाद काफी आक्रोशित है. फिलहाल वायरल वीडियो पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने पहले तो बात को टालने की कोशिश की लेकिन बाद में टालमटोल करते हुए कहा अगर सही पाया जाएगा तो कार्रवाई जरूर होगी. भाजपा जिलाध्यक्ष ने वायरल वीडियो में एक तीसरे व्यक्ति का भी जिक्र किया लेकिन नाम बताने से मना कर दिया. कहा आप स्वयं देख सकते हैं लेकिन वीडियो में मात्र 2 लोग एक जिला मीडिया प्रभारी दूसरा जिला महामंत्री ही दिख रहा है. तीसरा शख्स वीडियो में नहीं दिख रहा है. इस तरह भाजपा जिला अध्यक्ष बात को लगातार घुमाते रहे और अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के बचाव पक्ष में दिखे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बीजेपी के अनुशासन की कलई खोलने के लिए पर्याप्त साबित हो रहा है. इससे इस बात की भी कयास लगाए जा रही हैं कि बीजेपी जिले स्तर पर कई खेमे में बंट चुकी है और उन पदाधिकारियों पर जिलाध्यक्ष का बिल्कुल भी जोर नहीं है, तभी तो बीजेपी के पदाधिकारी अनुशासनहीनता की सारी हदें पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जो संज्ञान में आया है . अब वह लोग मजाक में ऐसा कह रहे हैं या फिर जानबूझकर. अगर जानबूझकर किया गया होगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget