एक्सप्लोरर

मृतक के परिजनों से अमेठी के डीएम की अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

अमेठी में जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे मृतक सोनू के परिजनों के साथ गलत तरीके से पेश आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखा रहा है कि वे मृतक के बड़े भाई का कॉलर पकड़कर अलग हटा रहे हैं

अमेठी, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जिलाधिकारी प्रशांत सिंह का मृतक सोनू सिंह के परिजनों से कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की संवेदनहीनता पर नाराजगी जतायी है । इस वायरल वीडियो में डीएम प्रशांत शर्मा आक्रोशित भीड़ के बीच मृतक सोनू सिंह के चचेरे भाई एवं पीसीएस अधिकारी सुनील सिंह का कॉलर पकड़कर खींचते हुए दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनू सिंह की मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी और गौरीगंज कोतवाली से महज 700 मीटर की दूरी पर मुसाफिरखाना रोड के नहर पुलिया के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

वीडियो में जिलाधिकारी कहते दिख रहे हैं, 'रात भर से मेरे वरिष्ठ अधिकारी लगे हुए हैं। आप यह बताइए कौन से देश में, कितना भी एडवांस क्यों ना हो, क्या वहां पर मर्डर नहीं होते हैं? हम कोई भगवान तो है नहीं जो हर त्रासदी को रोक सकें। आप हमारी जगह पर होते तो क्या करते, क्या मर्डर रोक लेते । आप यही तो कहते कि रोकना तो किसी के हाथ में नहीं है।'

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘आप यही तो करते जो दोषी है उस पर कार्यवाही करते । अगर आपने चिन्हित कर लिया है तो बता दीजिए । अगर आपने चिन्हित नहीं किया है तो हम हर ताकत लगा देंगे । उसको चिन्हित करने के लिए जो चिन्हित हैं उनको उनके नाम पुलिस को बता दिए हैं ? क्या किसी ने यह कहा कि कार्यवाही नहीं करेंगे जो करना है करो ।’’

तब तक सोनू के बड़े भाई ने बताया कि जहां घटना घटित हुई थी वहां पर थोड़ी दूर पर ही डायल 100 पुलिस खड़ी थी। अगर चाहती तो वह पकड़ सकती थी। गोली चल रही थी । चार पांच राउंड गोली चली । इसके बावजूद उन लोगों ने पकड़ने का प्रयास नहीं किया ।

तब जिलाधिकारी ने कहा कि ‘‘आपने उन लोगों का नाम दे दिया है ना, पकड़ में आ जाएंगे। आप यह बताइए कि इस समय हम खड़े हैं । इस जिले का सबसे वरिष्ठ अधिकारी यहां पर खड़ा हुआ है। इतने सारे लोग खड़े हुए हैं । क्या आपको पता है? कि उस आदमी के पास कट्टा है। पता है कि नहीं , पता है, पता है, उसके पास है कि नहीं ?’’

वीडियो में साफ दिख रहा है कि इसके बाद जिलाधिकारी मृतक के बड़े भाई सुनील का पहले हाथ पकड़े और बाद में शर्ट पकड़ते हुए घसीट कर आगे ले गए और पूछते रहे पता है कि नहीं पता है ? इस पर वहां खड़े लोगों ने विरोध जताया कि आराम से बात करिए। ऐसे बात किया जाता है? तब जिलाधिकारी ने कहा पीछे रहो, पीछे रहो ,आगे मत आओ। जब दूसरे लोग बोलने लगे तब उन्होंने कहा कि आप से बात नहीं हो रही है । जब इन से हम बात कर ले तब आपसे बात करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget