एक्सप्लोरर

विश्व हिन्दू परिषद ने किया जस्टिस शेखर यादव का बचाव, कहा- 'उन्होंने कुछ भी गलत नहीं बोला'

Justice Shekhar Yadav: VHP के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने जस्टिस शेखर यादव के बयान का बचाव किया और कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में जो भी कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है. 

Justice Shekhar Yadav: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव के विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने और अल्पसंख्यकों को लेकर दिए बयान को लेकर हुए विवाद के बीच VHP के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने उनका बचाव किया है. उन्होंने कहा कि परिषद वैसे तो आम तौर पर रिटायर जजों को ही बुलाता है. लेकिन उन्होंने अपने संबोधन में जो भी कहा उसमें कुछ भी ग़लत नहीं है. 

VHP नेता मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद अक्सर अपने कार्यक्रमों में रिटायर जजों को आमंत्रित करते हैं. हम अपेक्षा करते हैं कि रिटायर लोग सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का काम करेंगे लेकिन, सेवा में रहने वाले मौजूदा लोगों से हम किसी तरह की कोई अपेक्षा नहीं करते. वैसे जस्टिस शेखर यादव ने अपने संबोधन में कुछ भी गलत नहीं कहा था. उन्होंने कहा कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट के कोलोजियम में पेंडिंग है, इसलिए इस बारे में ज्यादा कुछ बोलना उचित नहीं होगा. 

जस्टिस शेखर यादव ने दी सफाई
इससे पहले मंगलवार को जस्टिस शेखर यादव सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के सामने भी पेश हुए थे, जहां जस्टिस संजीव खन्ना के कॉलेजियम के सामने अपनी बात रखते हुए सफाई दी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि उनके संबोधन को पूरे संदर्भ में नहीं समझा गया बल्कि उनकी स्पीच के कुछ हिस्सों को उठाकर विवाद खड़ा कर दिया गया है. इस दौरान जस्टिस खन्ना ने उन्हें अपने पद की गरिमा का ख्याल रखने को कहा. पांचों जजों ने कहा कि न्यायाधीश का हर बयान पद की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए ताकि उससे लोगों का न्यायपालिका में विश्वास प्रभावित न हो. 

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में जज शेखर यादव ने कहा था कि देश बहुसंख्यकों की भावनाओं के हिसाब से चलेगा. उन्होंने मुसलमानों के लिए कठमुल्ला शब्द का भी इस्तेमाल करते हुए कई ऐसा बातें कहीं, जिन पर विवाद खड़ा हो गया. इसे लेकर उनके खिलाफ महाभियाग चलाने और जज के पद से हटाए जाने की भी मांग भी की गई है. 

Sambhal Violence: गिरफ्तार के डर से हाईकोर्ट पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, FIR रद्द करने के लिए दी अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget