एक्सप्लोरर

UP: जान गंवा रहे लोग, धूल फांक रहे वेंटिलेटर, जालौन के जिला अस्पताल का हाल बेहाल

यूपी में कोरोना संक्रमण तांडव मचा रहा है. वहीं, अस्पतालों में मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है. लेकिन अव्यवस्था का आलम ये है कि, वेंटिलेटर अस्पतालों में धूल फांक रहे हैं. जालौन जिले के अस्पताल में 10 वेंटिलेंटर हैं लेकिन उन्हें इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

जालौन: जहां एक तरफ देश ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर जालौन की जिला अस्पताल में रखे वेंटिलेटर यहां की शोभा बढ़ा रहें हैं. पीएमकेयर फंड से लाखों की लागत खर्च करके यहां वेंटिलेटर भेजे गए जो कि अब जिला अस्पताल में पड़े-पड़े धूल फांकने का काम कर रहे हैं.

10 वेंटीलेटर शो पीस बन गये

बता दें कि, एक करोड़ की लागत से स्थापित दस वेंटीलेटर जिला अस्पताल में सिर्फ शो पीस बनकर रह गए हैं. कोरोना काल की शुरुआत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को जब आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया था, तब पीएमकेयर फंड से 10 शैया कोविड कक्ष में 10 वेंटीलेटर को स्थापित कराया गया था.


UP: जान गंवा रहे लोग, धूल फांक रहे वेंटिलेटर, जालौन के जिला अस्पताल का हाल बेहाल

विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ती नहीं हो पा रही है

लेकिन ऑपरेटर व स्टाफ की कमी के चलते वेंटिलेटर की सांसे फूल रही हैं. आकड़ों की बात करें तो जिले में बीते 7 दिनों में 50 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. इसके बाबजूद डॉक्टर के अभाव में जिले के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बेपटरी हुई स्वाथ्य सेवाओं का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि, शासन-प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक आज तक एक विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति नहीं करा पा रहे हैं. आखिर जिले की रूपरेखा अधिकारी किस कदर तैयार कर रहें है, अगर इसी तरह चलता रहा तो हालात परेशानी खड़े करने वाले हो सकते हैं.

जान गंवा रहे लोग

वर्तमान में जिले में 1907 कोरोना के मरीज एक्टिव हो चुके हैं और 117 मौतें भी हो गई हैं. इनमें बहुत सारे ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत है और इसके अभाव के चलते लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं. वहीं, इस मामले की उदासीनता की जानकरी जिला अस्पताल के सीएमसी से करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया और बताया कि कई बार डीएम कमिश्नर व अपर निदेशक को मामले को अवगत कराने के बाद हर महीने स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन फिर कोई कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

पल्ला झाड़ते नजर आए अधिकारी

कम से कम दो डॉक्टर, चार नर्स व तीन वार्ड बॉय के साथ एक विशेषज्ञ डॉक्टर मिल जाए तो जिले में हो रही मौत के आंकड़े पर काफी हद तक ब्रेक लगाया जा सकता है. वहीं, जब इस मामले में डीएम से बात की तो उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर मौजूद हैं जरूरत के अनुसार सीएमओ से बात की जाएंगी. मतलब साफ है कि पूरे मामले में आलाधिकारी सिर्फ पल्ला झाड़ते नज़र आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

UP Coronavirus: मरने से पहले कोरोना मरीज ने बनाया वीडियो,कहा- मुझे ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, मेरी मदद करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget