एक्सप्लोरर

गुजराती खमण ढोकला राष्ट्रपति ट्रंप की पसंदीदा डिश...शाकाहारी होगा अमेरिकी मेहमान का मेन्यू

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेन्यू में शाकाहारी व्यंजन होंगे। उनके भोजन में बीफ नहीं परोसा जाएगा। जानिये उनके लंच में क्या होगा

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिनी दौरे पर भारत पहुंच गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गले मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी यानी उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजद थीं। इसके अलावा उनके साथ बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर भी हैं। आपने ट्रंप की सुरक्षा और स्वागत की चर्चा तो खूब पढ़ी और सुनी लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि ट्रंप क्या खाएंगे..क्या उनके मेन्यू में होगा।

नहीं परोसा जाएगा बीफ

ट्रंप को बीफ नहीं परोसा जाएगा। उनका खाना पूरी तरह से शाकाहारी होगा जो गुजराती विधि से पकाया गया होगा। राष्ट्रपति ट्रंप सीधे साबरमती आश्रम जाएंगे और वहीं दोपहर का भोजन भी करेंगे। सीएनएन के हवाले से जानकारी है कि ट्रंप को टोमेटो सॉस के साथ बीफ बेहद पसंद है लेकिन भारत में प्रवास के दौरान ये उन्हें नहीं परोसा जाएगा।

फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के शेफ सुरेश खन्ना को अमेरिकी राष्ट्रपति, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और पीएम मोदी के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। शेफ ने बताया कि किस तरह विशेष इंतजाम किया जाएगा।

खमण ढोकला और ब्रोकली-कॉर्न समोसा शामिल शेफ सुरेश ने कहा कि ट्रंप के लिए फॉर्च्यून सिग्नेचर कुकीज, गुजरात का स्पेशल खमण ढोकला और ब्रोकली-कॉर्न समोसे को मेन्यू में जगह दी गई है। ट्रंप को खमण ढोकला बहुत पसंद है। सुरेश खन्ना पीएम मोदी को पसंद स्पेशल अदरक और मसाला चाय भी तैयार करेंगे। आइस टी और ग्रीन टी को भी मेन्यू में जगह दी गई है।

फूड इंस्पेक्टर चखेंगे खाना खन्ना ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के अलावा कई अन्य विशेष मेहमानों के लिये खाना बनाया है। जानकारी देते हुये शेफ खन्ना ने कहा कि वह पिछले 17 सालों में गुजरात दौरे पर आने वाले मेहमानों के लिए मेन्यू तैयार कर रहे हैं। खन्ना के मुताबिक, तैयार किए गए पूरे खाने को पहले फूड इंस्पेक्टर टेस्ट करेंगे, इसके बाद ही खाने को मेहमानों के सामने परोसा जाएगा। आपको बता दें कि अहमदाबाद से सीधे वे आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget