एक्सप्लोरर

अम्बेडकर नगर: महंगाई ने किया परेशान, आसमान पर सब्जियों के दाम, आलू-प्याज थाली से गायब

गरीब की थाली से सब्जी गायब हो गई है. महंगाई की मार अब सब्जियों पर पड़ रही है. अम्बेडकर नगर में इस समय सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. दो से तीन गुना तक बढ़े सब्जियों के दाम ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है.

अम्बेडकर नगर: एक तरफ कोरोना का संकट तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई. आलू और प्याज के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि आम लोगों तक इनकी पहुंच दूर हो गई है. इस वक्त सब्जियों कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग ही नहीं, बल्कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए भी पिछले कुछ सप्ताह के दौरान आलू, प्याज की कीमतों में आए उछाल की वजह से अपने रसोई के बजट का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है.

आसमान छू रहे हैं दाम गरीब की थाली से सब्जी गायब हो गई है. महंगाई की मार अब सब्जियों पर पड़ रही है. अम्बेडकर नगर में इस समय सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. दो से तीन गुना तक बढ़े सब्जियों के दाम ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. गरीबों के लिए मुफीद मानी जाने वाली सब्जी आलू और प्याज के दाम इस समय बेतहाशा बढ़ गए है. सब्जी खरीदने से पहले लोगों को अपनी जेब टटोलनी पड़ रही है. महंगाई की मार आम जनता के साथ साथ दुकानदार भी झेल रहे हैं.

दुकानदारों पर भी पड़ रहा है असर अम्बेडकर नगर में सब्जियों की बढ़ी कीमतों का असर आम जनता के साथ दुकानदारों पर भी पड़ रहा है. नवीन सब्जी मंडी में ग्राहकों की संख्या में कमी आई है और दुकानों पर बिक्री भी कम हुई है. आलू और प्याज गरीबों की सब्जी मानी जाती थी और सब्जी न सही गरीब आलू प्याज से काम चला लेता था. लेकिन, इस समय आलू और प्याज के दाम आसमान पर हैं. इनके दामों में 2 से 4 गुना तक बढोत्तरी हो गयी है.

जमाखोरी के कारण बढ़ी महंगाई 20 रुपये में बिकने वाला आलू 40 रुपये और 15 रुपये में बिकने वाली प्याज 60 रुपये में बिक रही है. ग्राहकों का कहना है जब किसान पैदा कर बेचता है तो यही आलू और प्याज 10 से 15 रुपये में बिकता है. लेकिन, जब आम आदमी इसे खरीदने जाता है तो उसे 40 रुपये और 60 रुपये देने पड़ रहे हैं. ये सब जमाखोरी के कारण हो रहा है, इसको लेकर कोई नियम कानून नहीं है. दुकानदारों पर भी इस महंगाई की मार पड़ रही है. उनका कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने से बिक्री में कमी आई है. ग्राहक कम आ रहे हैं जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर: आठवीं कक्षा के छात्र अमर प्रजापति ने रोशन किया नाम, कंपनी खोलकर चार लोगों को दिया रोजगार

बाल दिवस पर शुरु होगा मिशन शक्ति का दूसरा चरण, पांच थीमों पर आधारित होगा ये अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget