एक्सप्लोरर

UP Politics: वरुण गांधी ने पीलीभीत में उतारी युवा ब्रिगेड, इस रणनीति से बढ़ सकती हैं बीजेपी की मुश्किलें!

Varun Gandhi News: वरुण गांधी इन दिनों पीलीभीत में काफी सक्रिय हो गए हैं. 2024 को देखते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा का दौरा शुरू कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत (Pilibhit) से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) अक्सर बीजेपी (BJP) के खिलाफ अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में इस तरह की भी चर्चा है कि बीजेपी इस बार उनका टिकट काट सकती है, लेकिन वरुण गांधी भी पीछे नहीं है. तमाम कयासों के बीच उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. पीलीभीत में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए उन्होंने ऐसी रणनीति तैयार की है कि जो बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी सकती है.  

वरुण गांधी इन दिनों पीलीभीत में काफी सक्रिय हो गए हैं. 2024 को देखते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा का दौरा शुरू कर दिया है. भले ही उनके दफ्तर पर बीजेपी के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है उन्होंने 2024 के लिए अपनी नई टीम बनाना शुरू कर दिया है. इस टीम का कार्यकर्ता खुद को वरुण गांधी का सदस्य बताता है. 

बीजेपी के मंच पर नहीं दिखते वरुण

बीजेपी को लेकर वरुण गांधी बगावती सुर किसी से छुपे नहीं हैं. वो खुलकर किसानों से लेकर तमाम मुद्दों पर पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करते आए हैं. किसान आंदोलन रहा हो या फिर लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना, वो बीजेपी पर ही सवाल उठाने से पीछे नहीं हटे. इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने धीरे-धीरे उनसे किनारा करना शुरू कर दिया. कभी पार्टी के स्टार प्रचारक रहे वरुण गांधी अब बीजेपी के मंचों पर भी नजर नहीं आते हैं. 

पिछले काफी समय से इस तरह की चर्चाएं भी हैं कि वरुण गांधी भाजपा छोड़ सकते हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान तो इस तरह के कयास लगे कि वो समाजवादी पार्टी या फिर कांग्रेस में जा सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ, इधर बीजेपी आलाकमान भी वरुण से नाराज है, माना जा रहा है कि उनका टिकट कट सकता है. वरुण गांधी भी साफ कर चुके हैं कि बीजेपी उन्हें टिकट दे या नहीं लेकिन वो पीलीभीत से नहीं जाएंगे. ऐसे में अब वो यहां की जनता से सीधा संपर्क कर रहे हैं, ताकि मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ बनी रहे. 

वरुण ने बनाई बड़े स्तर पर रणनीति

लोकसभा चुनाव को देखते हुए वरुण गांधी ने 500 से ज्यादा यूथ ब्रिगेड को पीलीभीत में उतार दिया हैं. इसमें कुछ लड़के लोकल हैं, और कुछ को बाहर से तैनात किया गया है. ये सारे कार्यकर्ता बीबीए, एमबीए, एमए, इंजीनियरिंग के छात्र हैं और किसान परिवारों से संबंध रखते हैं. इन सभी को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है. जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मिशन 2024 पर काम कर रहे हैं. इन ग्रुपों के जरिए लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका हल कराया जा रहा है.

वरुण गांधी ने अपनी यूथ ब्रिगेड के लिए पांच विधानसभाओं में दफ्तर खोले हैं, ये कार्यकर्ता लोगों के बिजली बिल से लेकर कृषि लोन, पशु लोन, पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, पेंशन जैसी तमाम समस्याओं का निदान कर रहे हैं. यही नहीं पुलिस के परेशान करने पर भी एक यूथ ब्रिगेड एक्टिव होती है और थानों में लोगों की मदद करती है. पीलीभीत के ज्यादातर लोग सांसद के प्रतिनिधि और अन्य कार्यकर्ताओं से बात कर अपनी समस्या के निपटारे करवा रहे हैं. इसके अलावा खुद वरुण गांधी ने भी लोगों से कनेक्ट रहने के लिए बड़े स्तर पर संवाद और कार्यक्रमों की तैयारी की है.

Sanjay Nishad: 'गुरू मानते हैं तो श्रद्धा के लिए..', पैर दबवाने वाले फोटो पर मंत्री संजय निषाद ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget