एक्सप्लोरर

वाराणसी समेत पूर्वांचल को सता रही है शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड, सप्ताह भर तक नहीं राहत के आसार 

Varanasi Weather Update: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी सहित पूर्वांचल में 31 दिसंबर के बाद से ही कड़ाके की ठंड साथ ही शीतलहर और गलन का प्रभाव देखा जा रहा है.

UP News: वाराणसी सहित पूर्वांचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही शीतलहर, गलन लोगों के मुश्किलों को और बढ़ता नजर आ रहा है. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में तो लोगों के आम जनजीवन पर भी शीतलहर का असर पड़ता देखा जा रहा है.

खासतौर पर 31 दिसंबर के बाद से ही नई साल लगते ही वाराणसी सहित पूर्वांचल में शीतलहर का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है. दोपहर के वक्त कुछ ही समय के लिए धूप निकलता है जिसके बाद पूरे दिन लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव और उलेन कपड़ों का ही सहारा लेना पड़ता है.

न्यूनतम तापमान पहुंचा 8 के पास 

आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी सहित पूर्वांचल में 31 दिसंबर के बाद से ही कड़ाके की ठंड साथ ही शीतलहर और गलन का प्रभाव देखा जा रहा है. 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

हफ्ते भर तक कोहरा और शीतलहर की बन सकती है स्थिति

इसके अलावा 3 जनवरी को 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा अभी लगभग हफ्ते भर तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं इन दिनों वाराणसी सहित पूर्वांचल के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहते हैं.

जनपद में सैकड़ों जगह जलाए जा रहे अलाव 

ठंड बढ़ता देख वाराणसी जिला प्रशासन और वाराणसी नगर निगम ने भी कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर कर दिया है. जनपद के सैकड़ो जगह अलाव जलाए जा रहे हैं, इसके अलावा रैन बसेरों में भी लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. ऐसे में इस सीजन में जनवरी के पहले सप्ताह में लोगों को कड़ाके की ठंड का ज्यादा अनुभव हो रहा है.

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 46 IAS अफसरों का ट्रांसफर, संजय प्रसाद को मिली ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget