एक्सप्लोरर

UGC NET Exam Cancelled: वाराणसी में यूजीसी नेट परीक्षा हुई रद्द, परीक्षार्थियों ने जमकर किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

UP News: यूजीसी नेट परीक्षा के दौरान वाराणसी के परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन न होने का आरोप लगाया गया. NTA ने द्वितीय पाली की परीक्षा रद्द करके पुन: आयोजन करने का निर्णय लिया है.

Varanasi News: 21 अगस्त को देशभर में यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की गई थी. यह परीक्षा जून 2024 में रद्द होने के बाद दोबारा संपन्न कराई जा रही थी. इसी क्रम में 21 अगस्त को  वाराणसी के डॉक्टर घनश्याम सिंह कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई यूजीसी नेट द्वितीय पाली की परीक्षा NTA द्वारा रद्द कर दी गई है. दरअसल अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन ना होने का आरोप लगाया गया. NTA द्वारा इस केंद्र पर आयोजित की गई यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द करके दोबारा आयोजित की जाएगी.

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को देशभर में यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की जा रही थी. इसी क्रम में वाराणसी के चोलापुर अंतर्गत डॉक्टर घनश्याम सिंह कॉलेज में भी यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की जा रही थी. तभी दूसरी पाली के दौरान कुछ अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचे और कुछ ही समय बाद वह  परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाने लगे. उनका कहना है कि जैसे ही वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे प्रवेश पत्र के आधार पर उन्हें कोई भी सीट ही अलॉट नहीं की गई और कहा गया कि उनका रजिस्ट्रेशन है ही नहीं. इसके बाद अभ्यार्थियों  ने परीक्षा केंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया. 

एक बार पुनः आयोजित होगी यूजीसी नेट की परीक्षा 
 वाराणसी के इस केंद्र की यूजीसी नेट - 2024 परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर अनियमितता का आरोप लगाया. वहीं NTA द्वारा भी देर शाम के बाद यह जानकारी दी गई की वाराणसी के डॉक्टर घनश्याम सिंह कॉलेज की यूजीसी नेट द्वितीय पाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. वहीं NTA ने इस मामले पर स्पष्ट करते हुए वाराणसी के इस केंद्र की यूजीसी नेट द्वितीय पाली की परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः परीक्षा आयोजित करने की बात कही है. वाराणसी के इस केंद्र पर रद्द हुई परीक्षा का परीक्षा तिथि, स्थान और समय NTA के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Watch: अयोध्या गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान का शॉपिंग कॉम्पलेक्स गिराया, कब्रिस्तान पर कब्जा भी हटाएगा प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget