एक्सप्लोरर

बाल झड़ने की वजह से डिप्रेशन में चली गई शॉपिंग मॉल की मैनेजर, फांसी लगाकर दी जान

UP News: श्रेया लालपुर स्थित एक शॉपिंग मॉल में मैनेजर के पद पर काम करती थी, वह अपने बाल को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर थी. मेडिकल इलाज के बावजूद उसे बाल झड़ने की समस्या से निजात नहीं मिल रहा था. 

Varanasi News: वाराणसी के लालपुर थाना अंतर्गत लमही क्षेत्र में एक युवती ने बाल झड़ने की समस्या से तंग आकर आत्महत्या कर ली. वह बाल झड़ने की समस्या से काफी परेशान थी. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उसका मेडिकल इलाज़ भी चल रहा था लेकिन इलाज का बेहतर परिणाम न मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में चली गई और उसने अपने जीवन को ही समाप्त कर लिया.

वाराणसी के लालपुर थाना अंतर्गत लमही क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय श्रेया सिंह ने सिर्फ इसलिए फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी क्योंकि वह बाल झड़ने की समस्या से काफी परेशान थी. श्रेया लालपुर स्थित एक शॉपिंग मॉल में मैनेजर के पद पर काम करती थी, वह अपने बाल को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर थी. मेडिकल इलाज के बावजूद उसे बाल झड़ने की समस्या से निजात नहीं मिल रहा था. 

किराए के मकान में रहता है परिवार
पुलिस प्रशासन द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि मृतका के परिवार ने बातचीत में स्पष्ट किया है कि वह अवसाद में रही और इसकी प्रमुख वजह उसके बाल झड़ने की समस्या रही. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार में माता-पिता एक बड़ी बहन, भाई सहित कुल 5 सदस्य रहते थे. मूलतः यह परिवार बलिया का रहने वाला है और यहां सभी लोग किराए के मकान पर रहते थे.

शुक्रवार के दिन दोपहर तकरीबन 2:30 बजे श्रेया घर पर थी जबकि परिवार के सभी सदस्य बाहर थे. इस दौरान जैसे ही भाई घर पहुंचा बहन को कमरे में फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए. उसने मकान में रहने वाले अन्य लोगों और परिवार के सदस्यों को घटना जानकारी दी. बेसुध हालत में माता-पिता और बहन घर पर पहुंचे, जहां रो रो कर उनका बुरा हाल हो गया . 

बाल झड़ने की समस्या से थी परेशान
श्रेया अपने बाल झड़ने की समस्या को लेकर अवसाद में चली गई थी. वहीं इस समस्या से निजात के लिए हर उपाय भी अपना रहीं थी. घर के अन्य सदस्यों द्वारा भी उसे बार-बार इस बात के लिए परेशान ना होने की सलाह भी दी जा रही थी. स्थानीय लोगों के बीच इस बात की भी खूब चर्चा रही की परिवार बड़े कठिनाई और संघर्षो के साथ अपने जीवन सफऱ को आगे बढ़ा रहा था लेकिन श्रेया के इस कदम से न केवल उसका जीवन समाप्त हो गया, बल्कि परिवार को भी कभी ना भूलने वाला जख्म मिल गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget