एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी में सीवर की समस्या से परेशान जनता, नाराज लोगों ने जेई को बनाया बंधक, देखें वीडियो

Varanasi JE Hostage: वाराणसी के भेलूपुर थाने स्थित खोजवां क्षेत्र के चुंगी तिराहे पर बीते हफ्तों से सीवर समस्या बनी हुई थी, जिसके बाद लोगों द्वारा जल निगम और गंगा प्रदूषण विभाग को शिकायत किया गया था.

UP News: वाराणसी के खोजवां नागरिकों का सीवर और गंदगी को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और शिकायत को दूर करने के लिए मौके पर पहुंचे गंगा प्रदूषण के जेई और क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया. इस दौरान रास्ते में कुछ देर के लिए लोगों के वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा. वहीं सूचना मिलने तक लोगों के सीवर समस्या को दूर करने के लिए विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है. काफी दिनों से क्षेत्र में सीवर की समस्या थी और लोगों ने इससे पहले भी कई बार शिकायत की थी.

भेलूपुर थाने स्थित खोजवां क्षेत्र के चुंगी तिराहे पर बीते हफ्तों से सीवर समस्या बनी हुई थी, जिसके बाद लोगों द्वारा जल निगम और गंगा प्रदूषण विभाग को शिकायत किया गया था. इस समस्या से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. गंदगी और बदबू की वजह से लोग परेशान थे. इसको लेकर आज लोगों ने अपना विरोध जताया. जेई को बंधक बनाकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

इस मामले को लेकर जब एबीपी लाइव ने भेलूपुर थाने से बातचीत की तो जानकारी देते हुए बताया कि यह खोजवां क्षेत्र में आज सुबह का मामला रहा, जहां सीवर समस्या के समाधान के लिए पहुंचे गंगा प्रदूषण के जेई और पार्षद प्रतिनिधि को लेकर लोगों ने प्रतीकात्मक विरोध किया हैं. गंगा प्रदूषण विभाग और जल निगम विभाग के अंतर्गत इस मामले का निस्तारण निर्धारित रहा. लोगों की शिकायत के बाद गंगा प्रदूषण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे. उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था ऐसे में नाराज लोगों ने आज विरोध किया.

जल्द होगा सीवर समस्या का समाधान 

वाराणसी के खोजवां स्थित इस मामले को लेकर जल निगम के कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि हम समस्या के समाधान के लिए आज मौके पर पहुंचे थे और इससे पहले भी कर्मचारियों की टीम पहुंची थी. स्थानीय समस्या के समाधान के लिए हम पूरी तरह प्रयासरत हैं. सीवर समस्या को दूर करने के लिए अब कार्य किया जा रहा है और जल्द ही स्थानीय लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget