एक्सप्लोरर

नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में यूपी में केस दर्ज

Neha Singh Rathore News: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में उन पर वाराणसी में केस दर्ज हुआ है.

Neha Singh Rathore News: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. जिसे लेकर हिन्दू संगठनों में तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है. राठौर के खिलाफ श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में केस दर्ज कराया है. 

बिहार की लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने पोस्ट और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पहलगाम हमले के बाद वो लगातार केंद्र सरकार पर हमलावार है. श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा नेहा सिंह राठौर वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक वीडियो बनाकर उन्हें कायर व जनरल डायर जैसे अपमानजनक शब्द से सम्बोधित कर उसे पाकिस्तान में वायरल कर रही है. जिसे लेकर काशी के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. 

वाराणसी में एफआईआर दर्ज
सुधीर सिंह ने कहा कि नेहा सिंह के बयानों से देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है. उनके वीडियो और बयानों को पाकिस्तान की मीडिया में चलाया जा रहा है.  भारत में रहने वाले देशद्रोही भी आर्थिक मदद देकर वीडियो को लगातार प्रसारित कर रहा है, जिससे देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है. जिसके बाद उन्होंने नेहा सिंह राठौर के ख़िलाफ देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा किए जाने की मांग की थी. सुधीर सिंह की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुरी गायिका के खिलाफ वाराणसी के लंका, भेलूपुर, और अन्य थानों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा 400 से अधिक तहरीरें दी गई है. इन सभी में नेहा सिंह राठौर पर राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक माहौल ख़राब करने का आरोप लगाया गया है. इससे पहले पहलगाम हमले को लेकर भी एक वीडियो बनाकर वो विवादों में आ गईं थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में जातियों को साधने में जुटी BJP, 98 जिलों में मनाएगी सरदार पटेल की जयंती
UP में जातियों को साधने में जुटी BJP, 98 जिलों में मनाएगी सरदार पटेल की जयंती
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget