एक्सप्लोरर

Sawan 2024: हर साल तिल जितना बढ़ता है काशी का तिलभांडेश्वर महादेव शिवलिंग, मंदिर की ये है मान्यता

Kashi: काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है.  बंगाली टोला स्थित तिलभांडेश्वर महादेव का मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां का शिवलिंग हर साल तिल जितना बढ़ता है.

Varanasi News: काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है, यहां अनेक ऐसे प्राचीन शिवलिंग हैं जिसकी गिनती करना तक संभव नहीं है. ऐसे ही प्राचीन शिवालियों में से एक है वाराणसी के बंगाली टोला स्थित तिलभांडेश्वर महादेव का मंदिर. यह वाराणसी का प्राचीन मंदिर है जिसमें तिलभांडेश्वर महादेव के नाम से एक बड़ा शिवलिंग है. जिसका दर्शन करने के लिए सावन, महाशिवरात्रि के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.

काशी के धर्माचार्य पं विश्वकांतचार्या ने एबीपी लाइव से बातचीत में इस प्राचीन मंदिर के बारे में बताया कि सनातन संस्कृति के धर्मशास्त्र काशी महात्म के काशी खंड में इस बात का उल्लेख है कि भगवान शिव की नगरी काशी में तिलभांडेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है. धर्मशास्त्र के अनुसार ऋषि विभांड ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठिन तपस्या की थी. कठोर तप का प्रभाव उनके शरीर पर भी देखा जा रहा था. इससे व्याकुल देवताओं ने उन्हें मनाने का प्रयास किया. तभी ऋषि विभांड ने सबको वरदान दिया. उसी समय से इस प्राचीन शिवलिंग में हर वर्ष तिल जितना वृद्धि होती है. 

असाध्य रोगों से मिलती है मुक्ति
काशी के धर्माचार्य बताते हैं कि यहां हर माह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है. विशेष तौर पर यहां तिल, जौ, शुद्ध जल चढ़ाने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से जो कोई भी श्रद्धालु भगवान तिलभांडेश्वर का दर्शन करता है और उन्हें तिल जौ अर्पित करता है, उसे असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा अनेक मनोकामनाओं की प्राप्ति भी इस शिवलिंग के दर्शन करने से होती है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. सुबह से श्रद्धालु बड़ी संख्या मेें काशी विश्वनाथ भगवान का दर्शन के लिए पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Taj Mahal: ताज महल में कांवड़ चढ़ाने पहुंची महिला, कहा- 'भगवान भोलेनाथ ने दिया सपना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget