एक्सप्लोरर

Gyanvapi: वाराणसी में हर हर महादेव उद्घोष के साथ निकली ज्ञानवापी दर्शन यात्रा, बड़ी तादाद में शामिल हुए शिवभक्त

UP News: वाराणसी में आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास की तरफ रविवार की शाम ज्ञानवापी दर्शन यात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव उद्घोष के साथ व्यास जी तहखाने में माथा टेका.

Varanasi News: इन दिनों पूरे देश में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी का मामला सुर्खियों में है. इसी क्रम में श्री आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास की तरफ से रविवार की शाम ज्ञानवापी दर्शन यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.  इस दौरान ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ तकरीबन 90 शिवभक्त इस ज्ञानवापी दर्शन यात्रा में शामिल हुए.

यह यात्रा मैदागिन से शुरू होकर काशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर 4 पर पहुंची. यहां से सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश हुआ और इन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ व्यास तहखाना के भी  निर्धारित स्थल पर माथा टेका. मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की रात से व्यास तहखाना में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है.

मथुरा व मध्य प्रदेश के वादी अधिवक्ता हुए शामिल
रविवार की शाम श्री आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास की तरफ से ज्ञानवापी दर्शन यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए. इस यात्रा में विशेष तौर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और मध्य प्रदेश के धार जिले के गौशाला मंदिर मुक्ति आंदोलन से  जुड़े मुख्य वादी और सीनियर अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री भी शामिल हुईं. 

यह यात्रा वाराणसी के मैदागिन से शुरू हुई जहां शिव भक्त इसमें शामिल होकर ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव का रास्ते भर उद्घोष करते रहे. ज्ञानवापी दर्शन यात्रा में शामिल हुए यह शिव भक्त सीधा काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 पर पहुंचे, जहां से उनका प्रवेश मंदिर के लिए हुआ. काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने परिसर में ही स्थित व्यास तहखाने में भी निर्धारित स्थल से दर्शन किया. 

ज्ञानवापी परिसर मुक्ति के लिए की प्रार्थना
श्रद्धालुओं ने बातचीत में कहा कि आज बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया. हमारी यही प्रार्थना है कि देशभर के सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों के साथ न्याय हो.  लंबे समय से अलग-अलग प्राचीन धरोहर व धार्मिक स्थल के लिए जो उनका संघर्ष है वह पूर्ण हो. काशी प्राचीन नगरी है और इसकी पहचान बाबा काशी विश्वनाथ से है. इसलिए हमारी भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि इस परिसर को जल्द से जल्द मुक्त कराने का आशीर्वाद प्रदान करें.

ये भी पढ़ें: UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य की 'नेवला' से सपा नेता ने की तुलना, कहा- 'अपना रंग उजागर कर दिया, उनकी बेटी भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget