एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर के व्यास जी के तहखाने में कब होगी आरती और पूजा, जानें- टाइम टेबल

Gyanvapi Masjid Controversy: ज्ञानवापी मस्जिद व्यास तहखाने में पूजन आरती का शेड्यूल जारी हो गया है. टाइम टेबल काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी किया गया.

Gyanvapi Vyasji Tahkhana Puja Aarti Schedule: ज्ञानवापी मस्जिद स्थित व्यास जी के तहखाने में देर रात पूजा की गई. पूठा पाठ वाराणसी की जिला कोर्ट का फैसला आने के बाद हुआ. बुधवार को जिला जज ने हिंदू पक्ष को व्यास तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी. जिला प्रशासन को सात दिनों में पूजा पाठ की व्यवस्था बहाल करने का आदेश मिला था. आदेश की तामील करने में जिला प्रशासन जुट गया. देर रात व्यास तहखाना में पूजा विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर द्रविण ने कराई. व्यास जी के तहखाने में पूजा-आरती का अब काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने टाइम टेबल जारी किया है. टाइम टेबल के मुताबिक दिन में पांच बार आरती कराई जाएगी. आरती की शुरुआत सुबह में मंगला आरती से होगी. सुबह 3:30 बजे मंगला आरती के बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी. शाम 4 बजे अपरान्ह आरती की जाएगी. सांयकालीन आरती शाम 7 बजे और रात 10.30 बजे शयन आरती होगी.  

व्यास तहखाने में आरती का टाइम टेबल जारी

  • मंगला- सुबह 3:30 बजे
  • भोग- दोपहर 12 बजे
  • अपरान्ह- शाम 4 बजे
  • सांयकाल- शाम 7 बजे
  • शयन- रात्रि 10:30 बजे

जिला प्रशासन की मौजूदगी में कराई गई पूजा

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन आम श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शन पूजन की व्यवस्था करने में जुटा है. व्यास तहखाने के बाहर लोहे की ग्रिल लगाकर श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन का मौका मिलेगा. बुधवार को जिला अदालत ने हिंदू पक्ष के पक्ष में फैसला सुनाते हुए व्यास तहखाने में पूजा पाठ करने की इजाजत दी थी. अदालत की इजाजत मिलने के बाद आधी रात को वाराणसी जिला प्रशासन की मौजूदगी में व्यास तहखाने का दरवाजा खोला गया. साफ-सफाई और शुद्धिकरण कराने के बाद आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा गौरी-गणेश की आरती की.

Budget 2024: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की अंतरिम बजट बजट की तारीफ, कांग्रेस के नारे पर भी ली चुटकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget