एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, हिंदू पक्ष के प्रस्ताव पर इंतजामिया कमेटी करेगी विचार, जानें मामला

UP News: क्या अदालत में चल रहे मुकदमे से अलग ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद सुलझ सकता है? हिंदू पक्ष के प्रस्ताव पर इंतजामिया कमेटी ने बैठक में विचार करने को कहा है.

Varanasi Gyanvapi Masjid Case: हिंदू पक्ष की पहल पर विचार करने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी जल्द बैठक करेगी. बैठक में तय किया जाएगा कि आपसी बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने के लिए आगे बढ़ा जाए या नहीं. मस्जिद कमेटी को ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वादी राखी सिंह और पैरोकार जितेंद्र सिंह बिसेन का पत्र औपचारिक तौर पर मिल गया है. अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने व्हाट्सएप के जरिए चिट्ठी मिलने की पुष्टि की है. एबीपी न्यूज चैनल से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने अकेले फैसला नहीं लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि पत्र मिलने के बाद मस्जिद कमेटी की औपचारिक बैठक बुलाई जाएगी.

ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी का बयान

बैठक में राखी सिंह और जितेंद्र सिंह बिसेन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. माना जा रहा है कि इसी हफ्ते वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की बैठक आयोजित की जा सकती है. सवाल उठ रहा है कि इंतजामिया कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला सभी हिंदू पक्षकारों को मंजूर होगा. बता दें कि राखी सिंह और जितेंद्र सिंह बिसेन ने 14 अगस्त को मस्जिद कमेटी के नाम एक चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों को भेजी गई है.

हिंदू पक्ष की पहल पर विचार करने के लिए बैठक 

मीडिया को भी चिट्ठी की जानकारी सार्वजनिक किया गया है. पत्र में कहा गया है कि अदालत में चल रहे मुकदमे से अलग असामाजिक तत्व निजी फायदे के लिए अप्रिय कराने की कोशिश कर रहे हैं. कहा गया कि देश और समाज दोनों के लिए ऐसे हालात कतई ठीक नहीं होंगे. इसलिए अदालत में चल रहे मुकदमे से अलग आपसी बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए. उम्मीद जताई जा रही है कि ज्ञानवापी विवाद का हल अदालत के बाहर आपसी बातचीत के जरिए भी हो सकता है.

ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े सभी लोगों को फिलहाल मुस्लिम पक्ष के फैसले का इंतजार है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि मस्जिद कमेटी के ज्यादातर पदाधिकारी आपसी बातचीत से हल निकालने की पहल पर सहमत हैं. फिलहाल मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी जानना चाहते हैं कि आपसी बातचीत से विवाद का हल निकालने की पहल अकेले राखी सिंह की है या हिंदू पक्ष की चार महिला वादिनी भी आपसी बातचीत के जरिए हल निकालने में यकीन रखती हैं.

सूत्रों के मुताबिक मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग जानना चाहते हैं कि बातचीत से रास्ता निकलने की कानूनी मान्यता क्या होगी. विवाद का रास्ता निकलने के बाद क्या कुछ नए लोग दोबारा खड़े हो जाएंगे. मस्जिद कमेटी की तरफ से प्रस्ताव आ सकता है कि बातचीत में सरकार भी मध्यस्थ बने. बातचीत से हल निकलने के बाद कोई नया विवाद नहीं खड़ा किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक मस्जिद कमेटी की बैठक में हिंदू पक्ष की पहल पर सकारात्मक फैसला लिया जा सकता है.

मस्जिद कमेटी किसी फार्मूले को भी सामने रखे जाने की मांग कर सकती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों मुस्लिम पक्ष को विवाद खत्म करने के लिए पहल करने की नसीहत दी थी. मुख्यमंत्री का बयान सामने आने के बाद मुस्लिम पक्ष नरम पड़ा है.

UP News: संभल में कल्कि मंदिर निर्माण की अड़चन दूर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में सुनाया फैसला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget