एक्सप्लोरर

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामलों पर आज सुनवाई, तहखाने की मरम्मत से नमाजियों की एंट्री रोकने पर कोर्ट में बहस

Gyanvapi Case: आज श्रृंगार गौरी से जुड़े लगभग आधा दर्जन मामलों की सुनवाई होगी. इनमें तहखाना की मरम्मत और छत के ऊपर नमाजियों के प्रवेश प्रतिबंध संबंधित विषयों को लेकर भी आज सुनवाई होनी है.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी परिसर से जुड़े श्रृंगार गौरी मामलों पर आज सुनवाई होगी. जिला अदालत में ज्ञानवापी मामलों से जुड़े अलग अलग सुनवाई को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. इसके साथ ही बंद तहखानों में भी ASI सर्वे पर फैसला आ सकता है. 

आज श्रृंगार गौरी से जुड़े लगभग आधा दर्जन मामलों की सुनवाई होगी. इनमें तहखाना की मरम्मत और छत के ऊपर नमाजियों के प्रवेश प्रतिबंध संबंधित विषयों को लेकर भी आज सुनवाई होनी है. हालांकि इन सबके बीच वाराणसी फौजदारी के सीनियर अधिवक्ता देवेंद्र सिंह के निधन को लेकर वाराणसी के अधिवक्ताओं ने पहले ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है. 

इन याचिकाओं पर सुनवाई
दरअसल श्रंगार गौरी मामले में याचिकाकर्ता राखी सिंह की ओर से ज्ञानवापी तहखाने की मरम्मत और बंद तहखानों के पुरातात्विक सर्वेक्षण को लेकर कोर्ट में अपील की गई है. इस याचिका में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से भी व्यास जी के तहखाने की जर्जर स्थिति को देखते हुए पुजारियों की सुरक्षा के लिए यहां तत्काल मरम्मत कराये जाने की मांग की गई थी. जिस पर भी आगे बहस होगी.

मंदिर समिति की ओर से कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि तहखाने के खंबे और छत की स्थिति काफी जर्जर स्थिति में हैं. ऐसे में पुजारी की सुरक्षा के लिए इनकी मरम्मत कराया जाना आवश्यक है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा सके. जिला जज न्यायालय में राखी सिंह की याचिका में छत की जर्जर स्थिति को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को तत्काल छत पर जाने से रोकने की भी मांग की गई है.

इसके साथ ही याची राखी सिंह की तरफ से शृंगार गौरी के नियमित दर्शन की मांग की गई है. अभी तक ज्ञानवापी परिसर में बाहर स्थित श्रृंगार गौरी के दर्शन सिर्फ चैत्र नवरात्र में होते हैं. जिसके देखते हुए इसके नियमित दर्शन की मांग की गई है. 

Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव होगा भव्य, 25 लाख दीये जलेंगे, बनेगा नया रिकॉर्ड 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट
CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट
एटा: सड़क पर खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौत; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
एटा: सड़क पर खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौत; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget