एक्सप्लोरर

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, बनारस से हैदराबाद जा रही थी फ्लाइट

UP News: वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की. इसकी सूचना मिलते ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने यात्री को विमान से उतारकर फूलपुर पुलिस को सौंप दिया.

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर आरोपी यात्री को विमान से उतार दिया गया. इसकी सूचना मिलते ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने विमान से यात्री को उतारकर फूलपुर पुलिस को सौंप दिया. वहीं निकटतम थाने पर मुकदमा दर्ज भी किया गया.  बता दें कि जैसे ही एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की घटना यात्रियों को पता चला तो यात्रियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया. 

दरअसल यह पूरा मामला 30 अगस्त को वाराणसी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में हुआ. विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले यात्री मोहम्मद अदनान द्वारा एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा था. एयर होस्टेस के द्वारा शिकायत करने पर क्रू मेंबर और एयरलाइंस के अधिकारियों ने यात्री को विमान से उतारा. यात्री मोहम्मद अदनान पर एयरपोर्ट के निकटतम थाना फूलपुर में एफआईआर दर्ज कर लिया गया. घटना के बाद विमान ने वाराणसी से हैदराबाद के लिए लगभग घंटे घर देरी से उड़ान भरी. 

क्या बोले थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह
पूरी घटना को लेकर थाना अध्यक्ष फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या आईएक्स 1171 हैदराबाद वाराणसी के विमान से यात्रा करने पहुंचे यात्री मोहम्मद अदनान  हैदराबाद जाने वाली विमान में बैठ गया. वहीं एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ करने लगा. इसकी सूचना मिलते ही तत्काल एयरलाइंस के अधिकारियों ने उसे विमान से उतारकर फूलपुर पुलिस को सौंप दिया. वहीं उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि विमान से उतरने पर यात्री जमकर हंगामा करने लगा. इसकी वजह से विमान अपने निर्धारित समय के सुबह 7:30 के बजाय 1 घंटे 20 मिनट के बाद सुबह 8:50 बजे वाराणसी से हैदराबाद के लिये उड़ान भर सका.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी बात, जाना पड़ेगा मद्रास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget