एक्सप्लोरर

नोएडा में शुरु हुआ 18 साल से ज्यादा वालों का वैक्सीनेशन, भीड़ को काबू करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

नोएडा में सोमवार से 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए वैक्सिनेशन ड्राइव शुरू हो गया है. जिसके चलते आज हज़ारों लोग नोएडा में वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिस कारण अस्पतालों के बाहर लंबी लंबी लाइनें बन गयी है, भीड़ इतनी ज्यादा है कि बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए अस्पतालों को पुलिस बुलानी पड़ी रही है.

नोएडाः देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर अब लोगों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं. नोएडा में सोमवार से 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए वैक्सिनेशन ड्राइव शुरू हो गया है. जिसके चलते आज हज़ारों लोग नोएडा में वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिस कारण अस्पतालों के बाहर लंबी लंबी लाइनें बन गयी हैं, भीड़ इतनी ज्यादा है कि, बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए अस्पतालों को पुलिस बुलानी पड़ी रही है, वहीं वैक्सीन की कमी के कारण लोगों को वापस भी भेजा जा रहा है.

वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लगी लंबी कतारें

दरअसल आज से नोएडा के 18 साल से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो चुका है. ऐसे में पहले दिन वैक्सीनेशन के लिए हज़ारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया. जिस वजह से अस्पतालों के बाहर भीड़ लग गयी. अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में लगी लंबी लाइन इस बात का गवाह है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जो भ्रांति थी, वह पूरी तरह से दूर हो चुकी है.

अब सभी लोग समझ चुके हैं कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है और महामारी से बचाव की यह डोज सभी को लगवानी चाहिए, हज़ारों की भीड़ अस्पताल पहुंच जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया है जिस वजह से भीड़ को काबू करने के लिए जिला अस्पताल में पुलिस बुलानी पड़ी.

खुद डीसीपी ने संभाला मोर्चा

भीड़ को काबू करने के लिए एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करवा के सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करवाया, वैक्सीन के कमी के कारण कई लोगों को घर वापस भेजा गया, हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है जिले में प्रयाप्त मात्रा में वैक्सिन के डोज हैं. 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उनको स्लॉट दिए गये है. उन लोगों को बता दिया गया है कि आने वाले स्लॉट में ही आए. 

फिलहाल हालात नियंत्रण में है आज पूरे जिले में 2800 लोगों को वैक्सीन लगाई गए, जिले में वैक्सीनेशन के लिए 16 बूथ बनाए गए है, प्रत्येक बूथ पर 175 लोगों को टीका लगाया जाएगा, शासन से जिले को 17 हज़ार डोज मिले हैं.

 

इसे भी पढ़ेंः
सीएम ममता बनर्जी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

 

 

माउंट एवरेस्ट के शिखर पर विभाजन रेखा खींचेगा चीन, जानें क्या है इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget