एक्सप्लोरर

UP: जालौन की 109 साल की बुजुर्ग महिला का हुआ वैक्सीनेशन, देश की सबसे उम्रदराज महिला बनीं

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 109 साल की बुजुर्ग महिला का वैक्सीनेशन हुआ है. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें वैक्सीन का पहला डोज दिया गया. इस तरह वे देश की सबसे उम्र दराज महिला बन गई है.

जालौन: कोरोना से जंग जीतने के लिए पूरे देश मे वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा है. वर्तमान में सरकार के निर्देशों पर 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है. वहीं, जालौन में रहने वाली 109 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने टीकाकरण करवा कर देश में नया इतिहास रचा है. बता दें कि, कोरोना काल में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं. लंबे अरसे के बाद स्वेदशी निर्मित को-वैक्सीन की सहायता से देश में वैक्सीनेशन का महाअभियान जारी है.

टीकाकरण कराने वाली सबसे बुजुर्ग महिला

देश में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ टीकाकरण में भी तेजी आई है. पिछले एक दिन में पहली बार देश में 30 लाख से भी अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाया. वहीं, 15 दिन के भीतर एक करोड़ बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली डोज लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है. इस बीच, जालौन के वीरपुरा गांव की रहने वाली 109 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामदुलैया वैक्सीन का पहला डोज लेने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं. बुजुर्ग महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जालौन में वैक्सीन का पहला डोज दिया गया. परिजनों की माने तो महिला की उम्र 115 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन कागजों में महिला की उम्र 109 दर्ज है. वैक्सीनेशन के बाद जिला प्रशासन ने उम्रदराज महिला का फूलमाला पहनाकर सम्मान भी किया.

जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

वहीं, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार ने बताया कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में एक महिला का आज टीकाकरण किया गया है, जिनकी उम्र 109 वर्ष है. सरकार के आदेशानुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है, जिसके तहत आज यहां जालौन की निवासी रामदुलैया का वैक्सीनेशन कराया गया. वेक्सीनेशन का डोज लेने वाली यह सबसे उम्र दराज महिला बन गई हैं. वैक्सीनेशन के बाद महिला का जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधि के द्वारा सम्मान भी किया गया है.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी: कलंदर की आवाज से भागे स्टेशन के बंदर, यात्रियों ने ली चैन की सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget