एक्सप्लोरर

Delhi Services Bill: राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत बोले- 'पीएम मोदी के...'

Tirath Singh Rawat on Delhi Services Bill: राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है.

Tirath Singh Rawat on Delhi Services Bill: राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है. इस बिल के पास होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बयान आया है. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है. इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली खूब तरक्की कर रही है. पूर्व सीएम रावत ने कोविड महामारी के दौरान सीएम केजरीवाल की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान अस्पतालों में लोगों को इलाज के लिए जगह नहीं मिल रहा था. दिल्ली के सीएम केजरीवाल कह रहे थे कि बाहरी लोगों के लिए दिल्ली में जगह नहीं है. ये सब दुनिया ने देखा है कि केजरीवाल सरकार कैसे कोविड से निपटने में नाकाम रही.

तीरथ सिंह रावत ने आगे कहा कि अमित शाह ने घर और मौहल्लों  में जाकर लोगों को उचित इलाज मुहैया कराया और लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराकर उन्हें बचाने का काम किया, तब लोगों को अहसास हुआ कि पीएम मोदी सब लोगों को इलाज उपलब्ध करा रहे हैं. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के केजरीवाल सरकार के आरोपों पर बोलते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में काफी भ्रष्टाचार किया. इस सब पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार को ये बिल लाना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार को अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग करने का कोई अधिकार नहीं है.

इससे पहले 7 अगस्त को राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पर जमकर निशाना साधा था. सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है. इस दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बिल पास कर दिया है. इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सेवा बिल की तुलना 1935 में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया कानून से कर दी. केजरीवाल ने आगे कहा कि 2024 में दिल्ली के लोग बीजेपी को दिल्ली की एक भी लोकसभा सीट नहीं जीतने देंगे. अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जिस देश का पीएम उस देश के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानता है, उस देश का भविष्य क्या होगा?

यह भी पढ़ें- 

Delhi Service Bill: राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास, विपक्षी INDIA को झटका, सरकार के पक्ष में 131 तो विरोध में 102 वोट पड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget