एक्सप्लोरर

Uttrakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में तेज की चुनावी तैयारियां, ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स से की ये अपील

Uttrakhand : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड दौरे के दाैरान हरिद्वार पहुंचे और ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स से ये अपील की कि वो उत्तराखंड में आप की सरकार बनाने में उनका सहयोग करें.

Uttrakhand Election 2022: साल 2022 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियां अपने प्रचार कार्य में जुट गई है. आम आदमी पार्टी ने भी इन विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. इसी कड़ी में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के दौरे पर गए हैं. इस दौरान उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर वहां के ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स के साथ बातचीत की और कहा कि वो 2022 में होने वाले चुनावों में आप का साथ दें. उन्होंने ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स से ये अपील भी की है कि वो अपने वाहनों में आम आदमी पार्टी के बैनर-पोस्टर लगाएं और एक बार उत्तराखंड में आप को सरकार बनाने का मौका दें.

हरिद्वार में रोड शो करेंगे केजरीवाल

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे के लिए रवाना हो गए है. आपको बता दें कि सेवानिवृत्त सेना कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक भी पंजाब चुनावों के लिए अपना चेहरा तय नहीं किया है. वहीं इससे पहले सीएम केजरीवाल 17 अगस्त और 19 सितंबर को उत्तराखंड गए थे. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का वादा किया था.

22 नवंबर को पंजाब का दौरा करेंगे केजरीवाल

उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो करने के बाद केजरीवाल 22 नवंबर को पंजाब का दौरा करने वाले हैं. अफने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान केजरीवाल पंजाब के मोगा जिले में भी जाएंगे. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम सोनू सूद की बहन मालविका से भी मुलाकात कर सकते हैं. 14 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी घोषणा की थी कि उनकी बहन मालविका राजनीति में अपना कदम रख रही हैं.  

2022 में पांच राज्यों में होंगे चुनाव

मोगा में दौरे के बाद अरविंद केजरीवाल मंगलवार के दिन पंजाब के अमृतसर में पहुंचेंगे. बता दें कि उन्होंने पिछले महीने ही पंजाब के संगरूर और भटिंडा का दौरा भी किया था. और वहां पर किसानों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनी थी. पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में अगले साल यानि 2022 की शुरुआत में ही विधानसभा के चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Cabinet Reshuffle: जानिए राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल पर क्या बोले सचिन पायलट

Rajasthan New Cabinet: अशोक गहलोत की नई कैबिनेट में एक तिहाई सचिन पायलट गुट के मंत्री होंगे, पढ़ें- उनके समर्थक मंत्रियों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget