एक्सप्लोरर

देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में बच्चे के साथ वॉर्डन ने की शर्मनाक हरकत, माता-पिता की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बोर्डिंग स्कूल के वॉर्डन पर छात्र के साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगा है. छात्र ने अपने माता-पिता से जब यह बात कही तब यह मामला सामने आया

देहरादून, रवि कैंतुरा. यूं तो देहरादून को शिक्षा का हब माना जाता है लेकिन समय-समय पर ख़ासतौर से बोर्डिंग स्कूलों में होने वाली छात्रों के साथ कई शर्मनाक हरकतों ने इसपर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. मामला लॉकडाउन के दौरान का है. देहरादून के शालिनी ब्रेवलि हिल स्कूल में 9 साल का छात्र लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा सका. ऐसे में जब पैरेंट्स बच्चे को लेने आये तो उसके बाद बच्चे ने पूरी बात अपने अभिभावकों को बताई, जिसके बाद इस शर्मनाक हरकत को लेकर बच्चे की मां ने डीएम, एसएसपी को ट्वीट कर मामले के जानकारी दी. वहीं शनिवार को पैरेंट्स नोएडा से मामले के चलते देहरादून के रायपुर थाने में पहुंचे और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया. माता-पिता की लिखित शिकायत और मामले को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए पुलिस ने देर शाम स्कूल के वॉर्डन की गिरफ्तारी कर ली है.

पहले भी की गई बच्चे से छेड़खानी

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले एक बच्चे ने उनके बेटे के साथ छेड़छाड़ की थी. इसकी शिकायत जब स्कूल के डॉयरेक्टर से की गई तो उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले बच्चे को निकाल दिया था.

सीओ रायपुर पल्लवी त्यागी ने बताया कि बच्चा बोर्डिंग के हॉस्टल में अकेला रह रहा था. उसकी मां ने हॉस्टल के वॉर्डन पर कई आरोप लगाए हैं. बच्चे और वॉर्डन से अकेले में पूछताछ की जा चुकी है, जिसके आधार पर वार्डन हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

देहरादून के बोर्डिंग स्कूल पहले भी कई बार रहे हैं सुर्खियों में

ये पहला मामला नहीं है, जब यहां किसी स्कूल पर इस तरह से संगीन आरोप लगे हों. इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. बताते चलें कि देहरादून के जीआरडी स्कूल के एक मामले ने पूरी देवभूमि को शर्मसार कर दिया था. इसमें छात्रा का गर्भपात कराया गया था और मामले को छुपाने की पूरी कोशिश की गई थी. बाद में छात्रा को न्याय मिला और स्कूल निदेशक सहित 8 लोगों की पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी हुई थी. इसी तरह देहरादून का पेस्टलवीड स्कूल में भी मामला सामने आया था. दून इम्पीरियल रेजिडेंसी स्कूल में तो बच्चे के साथ दुष्कर्म हुआ और स्कूल प्रबंधन ने मामले को छुपाने के साथ ही आरोपी को भगाने तक में भी मदद की थी, वहीं कई ऐसे नामी-गिरामी स्कूलों में छात्रों की आत्महत्या के मामले भी सामने आते रहे हैं. इन मामलों में हमेशा माता-पिता की फजीहत हुई है और कई बार न्याय मिला भी तो बहुत देरी में.

इस बात को लेकर कोई दोराय नहीं कि शिक्षा के हब देहरादून को बदनाम करने में ऐसे ही लापरवाह स्कूलों को हाथ है. ऐसे मामलों से देहरादून की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किये हैं. ऐसे में सवाल शिक्षा प्रशासन पर उठता है कि कई बार इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी बच्चों की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले प्रयासों को लेकर गंभीरता क्यों नहीं दिखाई देती.

ये भी पढ़ें.

बर्फबारी, आपदा और भूकंप को ध्यान में रखकर किया जा रहा केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, तीर्थ पुरोहितों के भवन तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget