एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुबह आठ बजे तक बाहर आ सकते हैं सुरंग में फंसे मजदूर, रेस्क्यू टीम के सदस्य ने दी जानकारी

Uttarkhashi Tunnel Rescue Update: उत्तरकाशी टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लोहे का सरिया बीच में आ गया था. इस वजह से ड्रिलिंग का काम रोका गया था. एनडीआरएफ की टीम सरिया को काट रही है.

Uttarkhashi Tunnel Rescue Operation: उत्तरकाशी टनल में जारी रेस्क्यू टीम के सदस्य हरपाल सिंह ने दावा किया कि गुरुवार (23 नवंबर) सुबह आठ बजे तक टनल के अंदर फंसे मजदूर बाहर आ सकते हैं. उन्होंन कहा कि सुबह आठ बजे तक सारा ऑपरेशन पूरा हो जाएगा. सभी लोग अंदर फंसे मजदूरों के लिए दुआएं कर रहे हैं. देर रात हरपाल सिंह ने कहा कि वो टनल से अभी-अभी बाहर आ रहा है. उन्होंने कहा कि वो यहां चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा हैं. 

हरपाल सिंह ने कहा, "मैं टनल के अंदर से अभी-अभी आ रहा हूं. जोजिला टनल बनाने का काम में कर रहा हूं और यहां रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा हूं. कुछ देर पहले टनल के अंदर चार लोहे का सरिया ड्रिलिंग के दौरान आ गया जिस वजह से ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया. गैस कटर मशीन के जरिए एनडीआरएफ की टीम उसे सरिया को काटने की कोशिश कर रही है. मुझे उम्मीद है कि अगले डेढ़ से 2 घंटे में सरिया को एनडीआरएफ की टीम गैस कटर मशीन से काट देगी. उसके बाद दो पाइपलाइन जो तकरीबन 12 मीटर होगा उसकी ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. मैं उम्मीद करता हूं कि सुबह 8:30 बजे तक मजदूरों का रेस्क्यू शुरू हो पाएगा."

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जारी प्रयास बुधवार (22 नवंबर) की शाम को सफलता के करीब दिखायी दिया. इसके मद्देनजर एम्बुलेंस को तैयार रखा गया है और चिकित्सकों को घटनास्थल पर बुलाया गया. ‘चेस्ट स्पेशलिस्ट’ सहित 15 चिकित्सकों की एक टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है. घटनास्थल पर 12 एम्बुलेंस तैयार स्थिति में रखी गई हैं. 

सिलक्यारा सुरंग में 10 दिन से अधिक समय से फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने का रास्ता तैयार करने के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन से ड्रिलिंग फिर शुरू होने से बचाव अभियान में तेजी आई. ऑगर मशीन के शुक्रवार दोपहर को किसी कठोर सतह से टकराने के बाद उससे ड्रिलिंग रोक दी गयी थी.

उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे मलबे के दूसरी ओर श्रमिक फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. बचावकर्मियों को सोमवार को 53 मीटर लंबी छह इंच की पाइपलाइन को मलबे के आरपार डालने में सफलता मिली थी जिसके जरिए ज्यादा भोजन सामग्री श्रमिकों तक पहुंचाई जा रही है. इसी पाइपलाइन के जरिए 'एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी' कैमरा भेजकर मंगलवार तड़के श्रमिकों के सकुशल होने की पहली तस्वीरें और वीडियो मिला था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget