एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: दिवाली के दिन से छह मजदूरों का बाट जोह रहा श्रावस्ती का मोतीपुर कला गांव, रेस्क्यू जारी

Uttarkashi Tunnel Collapse: सुरंग में फंसे बेटों की चिंता परिजनों को सताए जा रही है. दिवाली के दिन सुरंग का एक हिस्सा धंसने की वजह से 41 मजदूर अंदर फंस गए. 41 मजदूरों में छह श्रावस्ती के हैं.

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Update: श्रावस्ती (Shravasti) के मोतीपुर कला गांव में उदासी पसरी हुई है. परिजनों को छह मजदूरों के वापस घर लौटने का इंतजार है. उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को बचाने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है. सिल्कयारा में एजेंसियां, इंजीनियर, तकनीशियन और विशेषज्ञ मौजूद हैं. दिवाली के दिन सुरंग का एक हिस्सा धंसने से 41 मजदूर फंस गए थे. फंसे मजदूरों में 6 श्रावस्ती के हैं. बेटों के लिए परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है.

दिवाली के दिन से इस गांव में है उदासी

दिवाली के दिन भी मोतीपुर कला गांव में रोशनी नहीं हुई थी. उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद का मोतीपुर कला गांव थारू बहुल क्षेत्र है. जनपद में रोजी रोटी के लिए पलायन की समस्या गंभीर है. श्रावस्ती छह मजदूर उत्तरकाशी सुरंग की खुदाई करने गए थे. हादसा के बाद सुरंग में फंसे बेटों की खबर आने से परिजन परेशान हो उठे. परिजनों की सांस अटकी हुई है. चिंता की लकीरें माथे पर साफ देखी जा सकती हैं. बेटों की सुरक्षित वापसी के लिए परिजन प्रार्थना कर रहे हैं. सुरंग हादसा के 10 दिन हो चुके हैं. रेस्क्यू में लगी टीम की कोशिश जारी है.

सुरंग में फंसे हैं श्रावस्ती के छह मजदूर

सुरंग में फंसे बेटों से बात होने के बाद परिजन संतुष्ट नजर आए. अनहोनी की आशंका से घिरे परिजनों की एक मांग है बेटों की सुरक्षित वापसी. परिजनों को 2021 में चमोली के तपोवन की घटना भी याद आ रही है. श्रावस्ती के 6 मजदूर आपदा में लापता हो चुके थे. परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है. धामी सरकार लगातार मजदूरों से संपर्क बनाए हुए है. सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. सुरंग में फंसे मजदूरों से बात होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. 41 मजदूरों तक पाइप के जरिये से खाने पीने की सामग्री पहुंचाई जा रही है.

स्टूडेंट्स और MNC के इंजीनियर्स को ऑनलाइन बेचते थे ड्रग्स, Noida Police ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget