एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल में एंबुलेंस की एंट्री के बाद सीएम धामी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

Uttarkashi Rescue: सिल्क्यारा सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जायजा लेने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने बाबा बौख नाग को रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने पर धन्यवाद दिया है.

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में आज हादसे के 17वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. इस मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी नजर बनाए रखने वाले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सुरंग स्थल पर पहुंचे हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर बाबा बौख नाग को याद करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों को धन्यवाद किया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में 12 नवंबर को उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने के बाद से ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट ले रहे थे. फिलहाल सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी सीधे सुरंग के अंदर पहुंचे हैं. जहां कुछ ही देर में पाइप के अंदर रेस्क्यू टीम के मेंबर को भेजा जाएगा. जो की एक एक कर सुरंग के अंदर से बीते 17 दिनों से कैद मजदूरों को बाहर निकालेंगे.

बाबा बौख नाग को किया धन्यवाद

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है. शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा.'

यूपी सरकार के समन्वयक अरुण मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया

उत्तरकाशी में बीते 17 दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने पर यूपी सरकार के समन्वयक अरुण मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि 'यह हमारे लिए खुशी की बात है. मैं यूपी सरकार की ओर से पीएम मोदी, उत्तराखंड प्रशासन और बचाव अभियान में शामिल लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं.'

रेस्क्यू के बाद स्वास्थ्य केंद्र में होगा मेडिकल चेकअप

सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन के काम में लगे सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सुरंग में पाइप डाले जाने का काम पूरा कर लिया गया है और ड्रिलिंग खत्म हो चुकी है. फिलहाल किसी भी समय मजदूरों को बाहर निकाले जाने का काम शुरू किया जा सकता है. मजदूरों को सुरंग के अंदर से निकाल कर उन्हें मेडिकल जांच के लिए चिन्याली सौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने स्पेशल वार्ड में लाया जाएगा. जहां उन सभी के लिए एक-एक बेड रिजर्व रखा गया है.

यह भी पढ़ेंः 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा नेता अखिलेश यादव बीच छिड़ी 'जंग', सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget