एक्सप्लोरर

संभल के बाद अब उत्तरकाशी मस्जिद छावनी में तब्दील, हिंदू महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Uttarkashi Masjid Row: उत्तरकाशी में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर उसका सही मकसद जानने के बाद ही उसे शहर में एंट्री मिल रही है. इसके साथ ही उत्तरकाशी में चप्पे-चप्पे पुलिस तैनात की गई है.  

Uttarkashi Masjid Row News: उत्तर प्रदेश के संभल की मस्जिद के बाद अब उत्तरकाशी की मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. उत्तरकाशी की मस्जिद को लेकर आज रविवार (1 दिसंबर) को 11 बजे से हिंदू महापंचायत शुरू होने की संभावना है. इसी को देखते हुए उत्तरकाशी में बाहर से आने वाले सभी वाहनों की पुलिस चेकिंग कर रही है.

उत्तरकाशी में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर उसका सही मकसद जानने के बाद ही उसे शहर में एंट्री मिल रही है. इसके साथ ही पुलिस ने उत्तरकाशी मस्जिद को छावनी में तब्दील किया गया है और उत्तरकाशी में चप्पे-चप्पे पुलिस तैनात की गई है.  

बता दें कि हिंदू संगठन मस्जिद को अवैध बताते हुए इसे हटाने की मांग कर रहे हैं. यह विवाद पिछले दो महीने से जारी है. हिंदू संगठनों ने मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी में जुलूस निकाला था. जुलूस में शामिल लोगों ने कथित तौर पर एक खास रास्ते से जाने से रोके जाने पर पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. झड़पों में सात पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए थे.

हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर 24 अक्टूबर की घटना के लिए जिला मजिस्ट्रेट और एसपी को जिम्मेदार ठहराया था और उन्हें हटाने की मांग की थी. इसी बीच अब आईपीएस अधिकारी सरिता डोभाल ने शनिवार को उत्तरकाशी जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार संभाला है.

वहीं भटवाड़ी के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मुकेश चंद रमोला ने कहा कि शनिवार सुबह निषेधाज्ञा लागू कर दी गई, जिसके तहत अगले आदेश तक मस्जिद के 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. निषेधाज्ञा के चलते उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार जैसे चाकू, भाला या आग्नेयास्त्र लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा. इसके साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. 

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

संभल में नेताओं की नो एंट्री! सपा डेलिगेशन को बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, दिनभर चला सियासी ड्रमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget