एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे की रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये बड़ा खुलासा

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में बीते 8 मई हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि पायलट ने हेलीकॉप्टर को बचाने का प्रयास किया था.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आठ मई को गंगोत्री धाम की ओर जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में पांच महिला तीर्थ यात्रियों समेत कुल छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक यात्री घायल हुआ था. अब इस मामले में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हादसे के कुछ कारण सामने आए है.

रिपोर्ट के अनुसार, पायलट रॉबिन सिंह,ने उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया था. इस दौरान हेलिकॉप्टर का मुख्य रोटर सड़क के किनारे चल रही एक ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया, जिससे हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

दो हिस्से में बंट गया था हेलीकॉप्टर
इस हादसे में हेलिकॉप्टर दो टुकड़ों में बंट गया था. टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसमें सवार पांच यात्री बाहर जा गिरे थे, कुछ शव हेलिकॉप्टर के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल को कटर की मदद लेनी पड़ी थी. खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण राहत और बचाव अभियान में विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था.

हादसे में पायलट सहित 6 लोगों की गई थी जान
उत्तरकाशी विमान हादसे में काला सोनी (61), मुंबई, विजया रेड्डी (57), मुंबई, रुचि अग्रवाल (56), मुंबई, राधा अग्रवाल (79) उत्तर प्रदेश, वेदवती कुमारी (48), आंध्र प्रदेश और पायलट रॉबिन सिंह (60) गुजरात की जान गई थी. वहीं, इस दुर्घटना में एक यात्री मस्तू भास्कर (51), आंध्र प्रदेश निवासी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था.

हादसे के तुरंत बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को इस दुर्घटना की सूचना दी थी, इसके बाद डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी थी, अब एएआईबी द्वारा जारी की गई प्रारंभिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि हादसे के समय पायलट ने अंतिम समय तक हेलिकॉप्टर को बचाने की कोशिश की, लेकिन ओवरहेड फाइबर केबल की चपेट में आने के कारण यह प्रयास विफल रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget