एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में अवैध खनन की शिकायत करने वाले 2 लोगों पर जानलेवा हमला, नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार

Uttarakhand News: अवैध खनन को लेकर माफियाओं के खिलाफ शिकायत करने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रवीण सिंह नामक युवक की जान लेने की कोशिश की, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

UttarKashi News: उत्तरकाशी जिले में अवैध खनन को लेकर माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. पुलिस की शह पर खनन माफिया खुलेआम दबंगई दिखा रहे हैं, और जब कोई उनके खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसकी जान पर बन आती है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मंगलवार शाम बड़कोट थाना क्षेत्र में सामने आया, जब अवैध खनन की शिकायत करने वाले दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला किया गया. इस मामले में पुलिस ने नगर पालिका बड़कोट के अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मंगलवार शाम प्रवीण सिंह रावत, निवासी ग्राम कंनसेरू, और विनोद रावत देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे. रास्ते में नौगांव से राजगड्डी मोटर मार्ग पर जट्टा पलेठा क्षेत्र में उन्होंने नदी में अवैध खनन होते देखा. उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी.

नगर पालिका अध्यक्ष ने हत्या की साजिश रची
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रवीण सिंह व उनके साथी से खनन स्थल तक चलने को कहा. जैसे ही वे वहां पहुंचे, खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए. इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और अंकित रमोला वहां पहुंचे और शिकायतकर्ताओं से बहस करने लगे. माहौल गरमाने पर प्रवीण सिंह और उनके साथी झगड़े से बचने के लिए बड़कोट की ओर निकल गए

जैसे ही प्रवीण सिंह और उनके साथी बड़कोट के लिए रवाना हुए, विनोद डोभाल और अंकित रमोला ने अपनी स्कॉर्पियो (नंबर UK10A0008) से उनका पीछा करना शुरू कर दिया. प्रवीण सिंह को खतरे का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने पुलिस को दोबारा सूचना दी.

पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
मामला तब और गंभीर हो गया जब पौण्टी पुल के पास तहसीलदार की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए स्कॉर्पियो कार ने प्रवीण सिंह की गाड़ी को टक्कर मार दी. इस हमले में वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बचा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 109 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

विनोद डोभाल पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज
गौरतलब है कि विनोद डोभाल उर्फ 'कुतरु' हाल ही में बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और क्षेत्र के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल के भाई हैं. विनोद डोभाल पहले भी लैंड फ्रॉड के मामले में दो बार जेल जा चुके हैं. वहीं, उनका साथी अंकित रमोला कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह रावत के साथ भी जेल जा चुका है.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. खनन माफियाओं की इस दुस्साहसिक हरकत से स्थानीय लोग भयभीत हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुरोला में पीएसी की तैनाती कर दी है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को रोका जा सके.

इस घटना ने उत्तरकाशी में अवैध खनन से जुड़े बड़े नेटवर्क की ओर इशारा किया है, जिसमें स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत भी उजागर हो रही है. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है और क्या खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें- Holi 2025: होली पर पूर्वांचल की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, 80 से ज्यादा वेटिंग, लोग मायूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget