एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, गंगोत्री से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 28 घायल

Uttarakhand News: पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में हताहत हुए सभी श्रद्धालु गुजरात के भावनगर और सूरत जिलों के रहने वाले हैं. सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गंगोत्री धाम (Gangoti Dham) से गुजरात (Gujarat) के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस के उत्तरकाशी (Uttarakashi) जिले के गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, इस हादसे में बस में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 28 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है. उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने दूरभाष पर बताया कि दुर्घटना भटवाड़ी तहसील में ऋषिकेश—गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम करीब सवा चार बजे की है. 

पुलिस अधीक्षक के मुातबिक हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी।. मरने वाले सभी लोग गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत 35 व्यक्ति सवार थे. दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया तथा घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि 28 घायलों में से 11 को गंभीर चोटें आयी हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स, ऋषिकेश भेजा गया है.

हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में हताहत हुए सभी श्रद्धालु गुजरात के भावनगर और सूरत जिलों के रहने वाले हैं. बचाव एवं राहत अभियान की निगरानी के लिए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला तथा यदुवंशी भी मौके पर पहुंचे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति तथा उनके शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की. 

मुख्यमंत्री ने दिए मदद के निर्देश

इससे पहले, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री ने तत्काल शीर्ष अधिकारियों से बात कर उन्हें राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए. धामी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में एक हैलीकॉप्टर को मदद के लिए तैयार रखा गया है. हालांकि, मौसम खराब होने के कारण वह उड़ान नहीं भर पाया. मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर बात कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा था. 

Ghosi Bypoll 2023: दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही तो अखिलेश यादव ने दिया रिएक्शन, बोले- 'अपने ही अपनों पर..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget