एक्सप्लोरर

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में अचानक लैंडस्लाइड, दो की मौत, एक घायल, 2 लापता

Uttarkashi News: उत्तराखंड के चार धाम में यमुनोत्री धाम के पैदल चलने वाले रास्ते पर भूस्खलन होने से एक बड़ाहादसा हो गया जिसमें दो लोगों की जान चली गई है. फिलहाल बचाव कार्य किया जा रहा है.

Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से अफरा तफरी मच गई हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, तेज बारिश होने के कारण रात करीब नौ बजे रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, बता दें कि यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद आज सुबह फिर से लापता लोगों को खोजने ओर बचाए का अभियान शुरू किया गया है, सोमवार को नौकैंची के समीप मलबा और बोल्डर आने से कई लोग उसमें दब गए थे,

सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाल लिए गए थे जब की घटना में एक व्यक्ति  घायल हुआ था जिसे उपचार के लिए भेजा गया था, एक से दो और लोगों के दबे होने की संभावना जताई गई थी रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा आज सुबह से हल्की बारिश होने के बावजूद फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.

बचाव दल मौके पर मौजूद
मिली जानकारी के मुताबिक जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था, उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा गया मलबे में दबने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है,

मृतकों में हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश जिसकी उम्र 47 वर्ष है वहीं उत्तर प्रदेश के रहने वाली ख्याति पुत्री हरिशंकर,  जिनकी उम्र नौ साल बताई जा रही है.वहीं हादसे में घायल की पहचान रसिक भाई पुत्र वस राम भाई जो की प्रतापनगर वेस्ट मुंबई के रूप में हुई है. इस घटना में महाराष्ट्र जो लोग गुमशुदा है उनकी पहचान जिसमें दिल्ली की रहने वाली 11 साल की भाविका शर्मा पुत्री जॉय शर्मा और महाराष्ट्र के रहने वाले कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई जो 35 साल के हैं गायब बताए जा रहे हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बता दें कि जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैंची के पास रेस्क्यू कार्य शुरू होने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से और रेस्क्यू कार्य में व्यवधान उत्पन्न न होने के कारण यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है,जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने कहा कि जिला अधिकारी के पहुंचने पर भंडेली गाड़ यमुनोत्री वैकल्पिक मार्ग पर आवाजाही संचालित करने का निर्णय लिया जाएगा सुरक्षा के लिहाज से ढाई किमी का भंडेली गाड़ यमुनोत्री वैकल्पिक पैदल मार्ग भी काफी जोखिम भरा है.

बता दें कि उत्तराखंड मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 27 जून तक राज्य के देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इसके मद्देनजर यूएसडीएमए के अधीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेजकर सावधानी बरतने को कहा है इसमें आपदा प्रबंधन आईआरएस के नामित अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget