एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अप्रैल के पहले सप्ताह ही तेवर दिखाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Dehradun News:  उत्तराखंड के रहवासियों को ठंड के बाद अब गर्मी के तेवर झेलने पड़ेंगे. मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान में बढ़ोत्तरी का अलर्ट जारी किया है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक बार फिर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं.

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश बर्फबारी होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना रहा, लेकिन अप्रैल माह से प्रदेश भर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी. प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के भी सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है लेकिन मैदानी इलाकों के लिए अप्रैल का पहला हफ्ता भारी रहेगा. आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है. मैदानी इलाकों में बीते तीन दिन से सामान्य तापमान में इजाफा हो रहा है.

अप्रैल के पहले सप्ताह गर्मी पड़ने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है, अप्रैल माह से ही प्रदेश भर में गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी. मौसम विभाग अधिकारी का मानना है कि इसकी मुख्य वजह सर्दी के सीजन में बारिश का कम होना है. आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो मार्च महीने में पूरे प्रदेश भर में सामान्य से सिर्फ 29 फीसदी अधिक बारिश हुई है. जबकि दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी का कम होना भी गर्मी बढ़ने का कारण हो सकता है,

राजधानी देहरादून में  बीते तीन दिन में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. रविवार को जिले में गर्मी का चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 31 मार्च को अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.6 डिग्री दर्ज किया गया. इससे पहले साल 2020 में इस दिन अधिकतम तापमान 30.1 रहा था. आज यानी सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं. इसके अलावा प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी तो उसका तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा. इस कारण प्रदेश में गर्मी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे है. मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले ही हफ्ते में तापमान बड़ने के आसार बताए है.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday List: यूपी में अप्रैल महीने में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं कर पाएंगे ये काम, क्या UPI ट्रांजैक्शन पर भी पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget