एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: अपनी भूमि पर बने अवैध ढांचों को हटाएगा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, हजारों एकड़ पर कब्जे का मामले

Uttarakhand Waqf Board: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही राज्य में अपनी संपत्तियों से अवैध ढांचों को हटाएगा. बोर्ड के नए अध्यक्ष शादाब शम्स ने रविवार को यह जानकारी दी.

Shadab Shams Waqf Board President: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड (Uttarakhand Waqf Board) जल्द ही राज्य में अपनी संपत्तियों से अवैध ढांचों को हटाएगा. बोर्ड के नए अध्यक्ष शादाब शम्स (Shadab Shams) ने रविवार को यह जानकारी दी. शम्स सात सितंबर को 10 सदस्यीय बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे. उनका कहना है कि उत्तराखंड में 1.5 लाख करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा है. बोर्ड 15 सितंबर को होने वाली अपनी बैठक में पूरे राज्य में वक्फ जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए जरूरी बुलडोजर खरीदने या किराए पर लेने का प्रस्ताव पेश करेगा.

कहा- हजारों एकड़ की भूमि पर अवैध कब्जा

शम्स ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों एकड़ वक्फ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा है. हम अपनी संपत्तियों को माफिया के चंगुल से मुक्त करना चाहते हैं ताकि वे उन लोगों के लिए उपयोगी बन सकें जिनके लिए वे वास्तव में हैं.” उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया जा रहा है और कार्रवाई अगले सप्ताह कभी भी शुरू कर दी जाएगी.

शम्स ने कहा, “कार्रवाई की शुरुआत देहरादून के प्रेम नगर से होगी, जहां 14 बीघा वक्फ भूमि पर अलीगढ़ के मुसलमानों का कब्जा है. वे सालों पहले यहां सेलाकी क्षेत्र में कारखानों में काम करने आए थे और अपना घर बना लिया था. इस भूमि पर लगभग 200 परिवार रहते हैं.” उन्होंने कहा, “कौन जानता है कि वे कौन हैं. वे संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोग हो सकते हैं. उत्तराखंड धर्मशाला नहीं है.”

बता दें कि शादाब शम्स बीजेपी के नेता हैं. सचिवालय में हुए चुनाव में शम्स को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. विपक्ष के चार सदस्यों ने भी उनके नाम पर सहमति जताई थी. अध्यक्ष बनने के साथ ही उन्होंने बोर्ड की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की बात की थी.

ये भी पढ़ेंः    UP Politics: BJP के प्रभारियों और सह प्रभारी की लिस्ट में यूपी का दबदबा, इन छह सांसदों को मिली है बड़ी जिम्मेदारी

                Aligarh News: अफवाहों के बीच अलीगढ़ में बच्चा छीन कर भागने लगा रिक्शा चालक, लोगों ने पकड़ने के बाद जमकर की पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget