एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में UPCL का पांच साल में बढ़ा 513 करोड़ का बकाया, आयोग ने मांगा एक्शन प्लान

Uttarakhand News: आयोग का मानना है कि बिल वसूली में लगातार गिरावट यूपीसीएल की वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर रही है और इसका असर उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली सेवा की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है.

Uttarakhand Power Corporation Limited: उत्तराखंड में बिजली बिल वसूली की लचर व्यवस्था अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. पिछले पांच सालों में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की बकायेदारी में 513 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस स्थिति देखते हुए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने चिंता जताई है और यूपीसीएल को एक महीने के भीतर ठोस एक्शन प्लान पेश करने के निर्देश दिए हैं.

आयोग के अनुसार, यूपीसीएल की कुल वार्षिक राजस्व आवश्यकताएं (एआरआर) वर्ष 2024-25 में 10,690.03 करोड़ रुपये रही हैं. जिसमें से 2157.62 करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं से बकाया है. यह आंकड़ा एआरआर का 20.18 प्रतिशत है, जिसे अत्यधिक बताते हुए आयोग ने इसे वित्तीय अनुशासन के लिए खतरनाक माना है. जिसके बाद रेगुलेरिटी आयोग ने यूपीसीएल को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं. 

बिजली बिल की वसूली में आई गिरावट
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में यूपीसीएल के 2,73,076 उपभोक्ताओं पर कुल 1643.87 करोड़ रुपये का बकाया था. वर्ष 2022 में यह बढ़कर 3,01,960 उपभोक्ताओं पर 1886.9 करोड़ रुपये हो गया. वर्ष 2023 में 3,11,369 उपभोक्ताओं पर 1878.64 करोड़ का बकाया दर्ज किया गया, जबकि दिसंबर 2024 तक बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या 3,66,951 पहुंच गई और बकाया राशि बढ़कर 2157.62 करोड़ रुपये हो गई.

आयोग का मानना है कि बिल वसूली में लगातार गिरावट यूपीसीएल की वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर रही है और इसका असर उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली सेवा की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है. इसलिए आयोग ने यूपीसीएल से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह किन उपायों से बकायेदारी कम करेगा और नियमित वसूली सुनिश्चित करेगा.

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते यूपीसीएल ने बकायेदार उपभोक्ताओं पर सख्ती नहीं बरती, तो यह घाटा राज्य की ऊर्जा आपूर्ति और विकास योजनाओं को बाधित कर सकता है. अब देखना होगा कि यूपीसीएल इस निर्देश के बाद कितनी गंभीरता से कदम उठाता है और क्या वह इस वित्तीय संकट से बाहर निकल पाता है.

आकाश आनंद की वापसी पर टिकीं निगाहें, मायावती आज करेंगी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget