एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में UCC के तहत झूठी शिकायत पर लगेगा भारी जुर्माना, यहां पढ़ें पूरी खबर

Dehradun News: समान नागरिक संहिता के तहत अब पंजीकरण को लेकर झूठी शिकायत करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा. यह जुर्माना राशि 45 दिनों के भीतर ऑनलाइन जमा करनी होगी.

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के तहत अब पंजीकरण को लेकर झूठी शिकायत करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा. झूठी शिकायतों के कारण उत्पन्न अनावश्यक विवादों और परेशानियों को रोकने के लिए नियमावली के अध्याय छह, नियम 20 (उपखंड दो) में यह प्रावधान किया गया है. इसके तहत पहली बार झूठी शिकायत करने पर चेतावनी, दूसरी बार 5000 रुपये जुर्माना और तीसरी बार 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. जुर्माने की राशि 45 दिनों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी. यदि कोई व्यक्ति तय समय में इस जुर्माने का भुगतान नहीं करता है, तो उसकी वसूली भू-राजस्व की तर्ज पर तहसील के माध्यम से की जाएगी.

इस नए प्रावधान से झूठी शिकायतों के माध्यम से दूसरों को परेशान करने वालों को हतोत्साहित किया जा सकेगा. गृह विभाग का मानना है कि यह प्रावधान झूठी शिकायतों को हतोत्साहित करेगा और पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विवाद रहित बनाएगा. समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं का पंजीकरण कराने के दौरान दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा. यानी, किसी भी तीसरे व्यक्ति को पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. केवल पंजीकरण की संख्या सार्वजनिक की जा सकेगी, लेकिन इसमें किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होगी.

प्राइवेसी की सुरक्षा होगी सुनिश्चित
अपर सचिव गृह, निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सरकार पंजीकरण को विवाद रहित बनाने और लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस नए नियम से झूठी शिकायतों से बचाव के साथ ही निजता की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी. उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) में विवाह, तलाक, विरासत और अन्य कानूनी मामलों से संबंधित कई नए प्रावधान किए गए हैं. पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए यह नए नियम जोड़े गए हैं. गृह विभाग के अनुसार, यह नए नियम नागरिकों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करेंगे और अनावश्यक कानूनी विवादों को रोकने में मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: सीनियर सिटिजन्स के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, लाखों लोगों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget