एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हेलीकॉप्टर हादसों के बाद टूटी नींद! UCADA ने की अपना ATC सिस्टम लगाने की तैयारी

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड में अभी तक अपना कोई भी एटीसी सिस्टम मौजूद नहीं है. उत्तराखंड में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली एटीसी का इस्तेमाल किया जाता है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा कराने के लिए जो हेली कंपनियां सर्विस दे रही हैं, इनमें से एक आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए हेली कंपनी के दो कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की है. ऐसे में अब UCADA अपना एटीसी लगाने की तैयारी में जुट गई है. 

केदारनाथ वैली में अभी तक कोई भी एटीसी सिस्टम उत्तराखंड का अपना मौजूद नहीं है. उत्तराखंड में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली में एटीसी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, अब उत्तराखंड का अपना एटीसी लगाने की तैयारी की जा रही है.

इस मामले पर UCADA की सीईओ आईएएस सोनिका ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि हम अपना सोनार सिस्टम या एटीसी यानी एयर ट्रैफिक सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

राज्य का अपना सिस्टम लगने के बाद उत्तराखंड के अधिकारी और यहां के कर्मचारी खुद इस एयर ट्रैफिक सिस्टम के द्वारा राज्य में उड़ने वाले तमाम हेलिकॉप्टरों को संचालित कर सकेंगे, जिससे एकदम सही और सटीक जानकारी मिलने में मदद मिलेगी. 

उत्तराखंड के पास नहीं अपना एटीसी
दरअसल केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद की गई जांच में ये जानकारी सामने आई है कि ये हेलीकॉप्टर सुबह 5:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जबकि, यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि हेलीकॉप्टर सूर्य उदय और सूर्यास्त के दौरान ही उड़ाए जा सकते हैं. केदारनाथ में हुई इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सुबह 5:30 बजे प्राप्त हुई. इसका मतलब हेलीकॉप्टर से पहले उड़ रहा था और इस दुर्घटना में पायलट और एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई थी. 

इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार तक रोक लगा दी थी. फिलहाल हेली कंपनियों से उत्तराखंड के उच्च अधिकारी बातचीत कर रहे हैं, उसके बाद ही हेलिकॉप्टर उड़ाने और सेवाएं शुरू करने को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. बता दें कि चारधाम यात्रा शुरू होने के 39 दिनों में ही 5  हेलीकॉप्टर हादसे केदार वैली में हो चुके हैं, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. 

Hapur News: हापुड़ के बस कंडक्टर को आयकर से मिला 7 करोड़ का नोटिस, परिवार के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget