एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बाघ के हमले से दो लोगों की मौत, रात के समय कर्फ्यू के आदेश, प्रशासन ने जनता से की ये अपील

Pauri Tiger Attack: जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि अग्रिम आदेश तक पशुओं के चारापत्ती की व्यवस्था करना सुनिश्चित करे.

Uttarakhand Tiger Attack News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धुमाकोट क्षेत्र में बाघ के हमले से अब तक दो लोग अपनी जान गवा चुके हैं. ऐसे में अब जिला प्रशासन हरकत में आया है, बाघ के हमले के मद्देनजर अब रिखणीखाल व धुमाकोट तहसील के क्षेत्रान्तर्गत रात्रि कर्फ्यू लगाये जाने आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा कि बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है जिस कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है. इसके साथ ही बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल संभावना भी है ऐसे में रात्रि के समय स्थानीय जनता अनावश्यक घर से बाहर न निकले इसके दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक सांय 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है.

विद्यालयों और आंगनबाड़ी केद्रों को बंद करने का आदेश

इसके साथ ही तहसील धुमाकोट के ग्राम भैडगांव व उसके आसपास के निकटवर्ती क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त होने व विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक ग्राम भैडगांव पट्टी के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों को कल भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. वहीं जिलाधिकारी ने वन विभाग और तहसील प्रशासन के साथ रिखणीखाल क्षेत्र में पहुंचकर आवश्यक बैठक भी ली है.

पिंजरों की संख्या बढ़ाने का आदेश

जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि अग्रिम आदेश तक पशुओं के चारापत्ती की व्यवस्था करना सुनिश्चित करे. वहीं जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित क्षेत्र के डीएफओ को क्षेत्र में पिंजरों की संख्या बढ़ाने, कैमरा ट्रेप, जिम कार्बेट के विशेषज्ञों से संपर्क कर 2 ट्रांक्यूलाइजर टीम तथा मुख्यमानकों के साथ 10 किमी परिधि का जीपीएस मैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही भय का माहौल बने रहने तक धारा144 जारी रखने को कहा है, बाघ गांव के करीब न आए इसके लिए तैनात फॉरेस्ट कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बसपा ने 10 मेयर प्रत्याशी किए घोषित, अतीक अहमद की पत्नी की जगह इन्हें टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget